फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   CM Nahan Medical College on his birthday

मेडिकल कॉलेज नाहन व सराहां अस्पताल को करोड़ों की सौगात

Thu, 06 Jan 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
CM Nahan Medical College on his birthday
नाहन मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन के लोकार्पण के दौरान मौजूद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, वि? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राजधानी शिमला से सिरमौर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में करोड़ों रुपये की सौगातें दीं। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से नाहन मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल सराहां के लिए करीब सात करोड़ रुपये के स्वास्थ्य उपकरणों को जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में 5.18 करोड़ की लागत स्थापित 128 स्लाइस की आधुनिक सुविधा से लैस सीटी स्कैन मशीन और 1.03 करोड़ रुपये की डिजिटल एक्स-रे मशीन का लोकार्पण किया। साथ ही करीब 35 लाख की लागत से सराहां सिविल अस्पताल में स्थापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शिमला से ऑनलाइन माध्यम से ये तीनों स्वास्थ्य उपकरणों को मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप और नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में जनता को समर्पित किया। वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिले के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले को आज मिले इन तीनों महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपकरणों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इस शुभ दिन के अवसर पर प्रदेश सहित जिला सिरमौर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज को आधुनिक सीटी स्कैन मशीन और डिजिटल एक्सरे मशीन के साथ-साथ सराहां सिविल अस्पताल को मिले पीएसए प्लांट से लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिवस की बधाई दी और जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीन बड़ी सौगातें देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जंवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, एसडीएम पच्छाद डॉ. शशांक गुप्ता, सीएमओ डॉ. संजीव सहगल, डॉ. एनके महेंद्रू, संयुक्त निदेशक विवेक शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed