फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cm announces mini sectraite to rajgarh and iti to pajaota

राजगढ़ को मिनी सचिवालय, पझौता को आईटीआई

Sat, 18 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर, उजालाराजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजालाराजगढ़ (सिरमौर)। Updated Sat, 18 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। सिरमौर प्रवास के दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राजगढ़ वासियों के लिए भी अपना पिटारा खोल दिया। मुख्यमंत्री ने राजगढ़ को मिनी सचिवालय का तोहफा दिया। वहीं पझौता को आईटीआई तो फाटी पटेल में पुलिस चौकी खोलने का भी ऐलान किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राजगढ़ डिग्री कॉलेज के उद्घाटन मौके पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पच्छादवासियों को यह सौगात दी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने राजगढ़ कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से विज्ञान कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय खुलने से पच्छाद के लोगों को सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। वहीं राजगढ़ के लिए बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना से अगले 25 वर्षों तक पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खैरी में 4.58 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी विद्युत उप केंद्र खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने हाब्बन में जनसभा को संबोधित करते हुए पझौता में आईटीआई खोलने, नैरी पुल में बैंक की शाखा, फाटी पटेल में पुलिस चौकी, शिल्लाबाग में 33 केवी सब स्टेशन खोलने, हाब्बन सब सेंटर को पीएचसी का दर्जा देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स के लिए---
ये हुए उद्घाटन और शिलान्यास
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 12.50 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित राजगढ़ डिग्री कॉलेज के भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने राजगढ़ कस्बे के लिए 6.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना, 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं आवास भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने पझौता घाटी के धामला में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण भी किया। सीएम ने नौहरी में उपतहसील कार्यालय एवं आवासीय भवन की आधारशिला रखी।

समारोह में ये लोग रहे उपस्थित---
हिमफेड के अध्यक्ष अजय बहादुर, जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष दलीप सिंह चौहान, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय सोलंकी, जिला परिषद सदस्य शकुंतला चौहान, उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया, पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अशोक चौहान, मुख्य वास्तुकार एनके  नेगी, उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी, नगर पंचायत के अध्यक्ष सतीश कुमार के अलावा अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed