फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   close all cases who file on gosevaks

द्वेष की भावना से गोसेवकों पर दायर मामलों को खत्म किया जाए : गोसेवक

Tue, 19 Dec 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
close all cases who file on gosevaks
उत्तराखंड की तर्ज पर गोमाता को देवभूमि हिमाचल में भी राज्यमाता घोषित करें
विज्ञापन

द्वेष की भावना से गोसेवकों पर दायर मामलों को खत्म किया जाए : गोसेवक
राशन डिपो में गोशालाओं में बने धूप-अगरबत्ती, घृत, गोमूत्र बिक्री मंजूरी मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्थानीय गोसेवकों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान गोसेवकों पर दायर मामलों को खत्म करने की गुहार लगाई है। गोसेवकों की ओर से अनशन और धरना करने पर ये मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही राशन डिपो में गोशालाओं में बने धूप अगरबत्ती, घृत, गोमूत्र बिक्री मंजूरी प्रदान करने की मांग उठाई गई है।

गोसेवक सचिन ओबरॉय, अजय संसरवाल, शशिपाल चौधरी, अश्वनी शर्मा, हेमंत शर्मा और नरेंद्र शर्मा ने बताया कि विगत शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से गोसेवकों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला था। इस दौरान एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें गोसेवकों ने विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा और समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश में अब भी सड़कों पर करीब 15,000 गोवंश मौजूद है, जो इस ठंड में भी घायल और बीमार होकर मरने को सड़कों पर मजबूर हैं। गोसेवकों ने मांग रखी है कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की तर्ज पर गोमाता को देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भी राज्यमाता घोषित किया जाए। इसके लिए कठोर कानून बनाया जाए ताकि गोवंश छोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो सके। गोसेवक सचिन ओबराय और अजय संसरवाल ने कहा कि गोसंरक्षण की आवाज उठाने वाले गोसेवकों पर दर्ज झूठे मामले खारिज किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed