{"_id":"66d30aa67fa4c28b3d0d8bbe","slug":"cleaness-of-renuka-ji-lake-nahan-news-c-177-1-ssml1028-131355-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रेणुका झील के संरक्षण के लिए वन्य प्राणी विभाग तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रेणुका झील के संरक्षण के लिए वन्य प्राणी विभाग तैयार
विज्ञापन
रेणुका वैटलैंड की सफाई में डटे वन्य प्राणी विहार विभाग के कर्मचारी। संवाद
सचित्र--
रेणुका झील के संरक्षण के लिए वन्य प्राणी विभाग तैयार
इसके साथ ही रेणुका वैटलैंड को भी स्वच्छ रखने के लिए लक्ष्य किए निर्धारित
महीने में दो बार व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चला रहा है वन्य प्राणी विभाग
परिक्रमा पथ की सफाई करने के लिए विभाग के कर्मचारी भी मौके पर डटे
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। वन्य प्राणी विभाग ने अपने स्तर पर रेणुका वैटलैंड को स्वच्छ रखने के लिए कमर कस ली है। विभाग के अधिकारियों ने रेणुका वैटलैंड को स्वच्छ रखने के लिए रणनीति तैयार करके लक्ष्य तक निर्धारित कर लिए हैं।
अब विभाग के कर्मचारी खुद भी वन्य प्राणी विहार की संपूर्ण सफाई करेंगे। इसके लिए महीने में दो बार यह सफाई कार्य करने का निर्णय लिया है। ऐसा होने से इस ऐतिहासिक और रमणीक स्थल के प्राकृतिक स्वरूप को बरकरार रखा जा सकेगा। वन्य प्राणी विभाग ने यह फैसला रेणुका झील के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लिया है।
वन्य प्राणी परिक्षेत्राधिकारी रेणुका दिव्या शर्मा ने बताया कि यदि कूड़े-कचरे को नियमित रूप से साफ न किया जाए तो वह झील में समा सकता है और गलती से वह झील में पलने वाले जीव-जंतुओं का आहार भी बन सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान महीने में दो बार चलाया जाएगा जिसमें विभाग के समस्त कर्मचारी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।
उन्होंने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर अधिक से अधिक कूड़ेदान लगाने के प्रयास जारी हैं। इसके अतिरिक्त बाहर से आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए भी कचरे के उचित निस्पादन को लेकर साइन बोर्ड आदि लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि झील के किनारे पनपने वाली काला बांसा नामक खरपतवार को विभाग की ओर से नियमित हटाया जाता है। इन खरपतवारों को हटाने से स्थानीय प्रजातियां विकसित होती हैं जो कि जंगल के पारिस्थितिक संतुलन के लिए फायदेमंद रहती हैं।
गौरतलब रहे है कि मानसून से पहले भी विभाग ने झील से जलीय खरपतवार हटाने का कार्य किया था। इस स्वच्छता अभियान के तहत विभाग ने सभी आगंतुकों से रेणुका झील व उसके आसपास के क्षेत्र में गंदगी न फैलाकर इस प्रयास में सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया है।
-- -- संवाद