फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   civic information

अपने एटीएम की जानकारी किसी को न दें : खेमराज चौहान

Sun, 01 Aug 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
civic information
नाहन (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की त्रिलोकपुर शाखा ने पालियों गांव मेें एक दिवसीय ग्रामीण स्तरीय डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। नाबार्ड (एफआईएफ) के सौजन्य से आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता त्रिलोकपुर बैंक के शाखा प्रबंधक खेमराज चौहान ने की।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को जहां बैंक की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना सहित किसान क्रेडिट, हिम स्वरोजगार, मुद्रा ऋण आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं लोगों को छोटी-छोटी बचत करने और ऑनलाइन ठगी से बचने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों से अपने एटीएम की जानकारी किसी से भी साझा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ शातिर, लोगों को बैंक के नाम से फोन करके उनके एटीएम से संबंधित पूछताछ करते हैं। बैंक कभी भी इस तरह का फोन नहीं करता। लोगों को चाहिए कि वह अपने बैंक खाते और एटीएम की जानकारी किसी को न दें। इस अवसर पर बैंक के कर्मी हरीश कुमार ने लोगों को डिजिटल बैंकिंग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उनको बैंक में खाते खोलने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शाखा प्रबंधक खेमराज चौहान, बैंक कर्मी हरीश कुमार, रविश कुमार, श्याम लाल सहित पालियों पंचायत प्रधान जसवंत सिंह, सचिव संगीता देवी, ब्लॉक समिति अध्यक्ष उर्मिला देवी, वार्ड सदस्य जसवीर, बनवारी लाल, ज्ञानचंद, सुनीता देवी, गुड्डी देवी, संतोष आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed