{"_id":"65ad134e062441d7df00b2df","slug":"chudeshwar-samiti-organised-meeting-in-ponta-sahib-nahan-news-c-177-1-ssml1030-17157-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन को समिति प्रयासरत : ओपी चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन को समिति प्रयासरत : ओपी चौहान
विज्ञापन
चूडेश्वर सेवा समिति पांवटा इकाई बैठक में सभी को कैलेंडर वितरित किए: स्त्रोत: समिति
हिंदू सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन को समिति प्रयासरत : ओपी चौहान
पहाड़ी कॉलोनी शिरगुल मंदिर में चूड़ेश्वर सेवा समिति करेगी भंडारा आयोजित
चूड़ेश्वर सेवा समिति पांवटा इकाई की कुंजा मतरालियों पहाड़ी कॉलोनी में बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। चूड़ेश्वर सेवा समिति इकाई पांवटा साहिब की रविवार को कुंजा मतरालियों के पहाड़ी कॉलोनी में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता स्थानीय इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने की। बैठक में फैसला लिया कि आंजभोज में 25 फरवरी 2024 को प्रस्तावित वार्षिक आम अधिवेशन को सफल बनाने के लिए इकाई की ओर से 51,000 रुपये आंशिक सहयोग दिया जाएगा। श्रीराम मंदिर अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सोमवार को शिरगुल मंदिर कुंजा में भंडारा आयोजित करने का फैसला लिया गया।
पांवटा साहिब इकाई के प्रधान ओम प्रकाश चौहान ने कहा कि चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य चूड़धार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भोजन एवं ठहरने की सुविधा उपलब्ध करवाना रहता है।
हिंदू सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उचित प्रयास करने का हर संभव प्रयास किया जाता है। सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष आंजभोज में 25 फरवरी 2024 को प्रस्तावित वार्षिक आम अधिवेशन को सफल बनाने के लिए इकाई की ओर से 51,000 रुपये आंशिक सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पहाड़ी कॉलोनी के शिरगुल मंदिर में चूड़ेश्वर सेवा समिति इकाई साहिब भंडारे का आयोजन करेगी। इस ऐतिहासिक दिन को मनाने के लिए हिमाचल सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फैसले का चूड़ेश्वर सेवा समिति ने स्वागत एवं धन्यवाद किया है। सभी सदस्यों को कैलेंडर वितरित किए गए।
इस अवसर पर ओम प्रकाश चौहान, राजीव बत्रा, शिवा नंद शर्मा, जगमोहन सूर्या, राम लाल हांडा, भगत सिंह तोमर, जी एस नेगी, मोहर सिंह,बलदेव शास्त्री, मित्र सिंह, ललिता देवी, कौशल्या सूर्या, सुनीता तोमर, सूरत सिंह वर्मा, ज्योति राम शर्मा, सोहन सिंह और पूर्ण तोमर समेत समिति के सदस्यों एवं शिरगुल भक्त उपस्थित थे।
संवाद
....