फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Chirag and Tamanna took the longest jump

Sirmour News: चिराग और तमन्ना ने लगाई सबसे लंबी कूद

Thu, 13 Mar 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Chirag and Tamanna took the longest jump
पझौता कॉलेज की एथलेटिक्स मीट में खेल स्पर्धा के दौरान ऊंची छलांग लगाता एक प्रतिभागी। संवाद
छात्र और छात्रा वर्ग की हुईं सात प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता की वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोहडी में किया गया। इस दौरान लड़के और लड़कियों की सात प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 400 व 100 मीटर दौड़, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन, ऊंची और लंबी कूद शामिल हैं।
लड़कियों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में अंजलि, काजल शर्मा और शीतल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में चिराग, नीरज और अश्विनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कों की शॉट पुट प्रतियोगिता में चिराग ने प्रथम, अनिकेत ने द्वितीय और जितेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि लड़कियों में तृषा, उपासना और प्रिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लड़कों के डिस्कस थ्रो में अनिकेत, जितेंद्र और नितिन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में तृषा, उपासना और नीतिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों की लंबी कूद में चिराग ने प्रथम व ऋषभ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आशू अश्वनी कुमार व राहुल गंधर्व संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में तमन्ना, अंजली वर्मा और उपासना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों की ऊंची कूद में नितिन ने प्रथम, ध्रुव अत्री ने द्वितीय व ऋषभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि लड़कियों में उपासना व सीता कुमारी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तमन्ना व अंजना संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
लड़कों की 400 मीटर दौड़ में आशू अश्वनी कुमार, नितिन व ऋषभ ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि लड़कियों की प्रतियोगिता में उपासना ने प्रथम, नीतिका ने द्वितीय व नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में नितिन, अंकुश व चिराग क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे, जबकि, नीतिका, अंजली वर्मा और अंजलि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओं के संचालन में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बांगी के आदर्श कुमार व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिब्बर के रविंद्र ने मदद की। प्राचार्य डॉक्टर शिवानी शर्मा ने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही महाविद्यालय मतें शारीरिक शिक्षा के सहायक आचार्य की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed