फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chiraag handa win satranj trophy

Sirmour News: द स्कॉलर होम स्कूल पांवटा का चिराग बना शतरंज का सिरमौर

Fri, 20 Oct 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
chiraag handa win satranj trophy
नाहन में जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा के विजेता चिराग को ट्राफी प्रदान करते मुख्यातिथि राजकुमार चौ
सचित्र
विज्ञापन

द स्कॉलर होम स्कूल पांवटा का चिराग बना शतरंज का सिरमौर
छात्र वर्ग की अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता शमशेर स्कूल में संपंन
पांच टॉप रेटिंग वाले शतरंज खिलाड़ी अब खेलेंगे राज्य प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। छात्र वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा में द स्कॉलर होम स्कूल पांवटा साहिब के चिराग पांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राॅफी हासिल की।
एक दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में हुई। इसमें जिलेभर से उपमंडल स्तर पर जीत दर्ज कर आए 23 स्कूलों के 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा में टॉप रेटिड पांच खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा में भाग लेेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ और समापन मौके पर शमशेर स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि प्रतियोगिता प्रभारी अमित शर्मा, सह प्रभारी शिशुपाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि राजकुमार चौहान ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इसमें द स्कॉलर होम स्कूल पांवटा के चिराग पांडा ने पहला, अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के आदर्श ने दूसरा, कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन के शब्बीर अली ने तीसरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बांगी के सुजैल ने चौथा और अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के समरजीत ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता प्रभारी अमित शर्मा ने कहा कि पहले पांच स्थानों पर रहे खिलाड़ियों का चयन सोलन में 27 से 30 अक्तूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा के लिए किया गया।
यदि इनमें से कोई खिलाड़ी राज्य स्पर्धा में भाग नहीं लेता है तो उसके स्थान पर अगले खिलाड़ी को जगह दी जाएगी।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed