फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chess players honoured in scholares home sxchool ponta

Sirmour News: पांच खिलाड़ी राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा के लिए चयनित

Fri, 01 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
chess players honoured in scholares home sxchool ponta
- द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब की निदेशक व प्रधानाचार्य के साथराज्य स्तरीय शतरंज को चयनित
द स्कॉलर्स होम स्कूल में खिलाड़ियों काे किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल की शतरंज टीम के 5 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने न सिर्फ विद्यालय बल्कि क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। चयनित खिलाड़ियों को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि बालिका के अंडर-13 वर्ग में रितिका चौहान ने प्रथम व अन्वी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में कीनशुक द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-19 छात्रों के वर्ग में माधव गर्ग ने प्रथम और छात्राओं में कनिष्ठा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त चिराग फांडा ने भी अंडर-19 बालक वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन के निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, निदेशक गुरमीत कौर नारंग तथा समस्त शिक्षक वर्ग ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. कुलदीप कुमार बतान, कोच निशा कुमारी सहित प्रशिक्षकों रोहित शर्मा, प्रवीन कुमार, लक्ष्मी शर्मा, सुधीर कुमार, अमित कुमार और भगवंत सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed