{"_id":"6af3145e6680432c280429a5","slug":"chath-pooja-in-pasmi-village-nahan-news-c-177-1-ssml1028-193823-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भोले जी महाराज और माता मंगला हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे पश्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भोले जी महाराज और माता मंगला हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे पश्मी
विज्ञापन
पश्मी गांव में चालदा महासू महाराज का मंदिर। संवाद
गिरिपार क्षेत्र के पश्मी गांव में इस बार छठ पूजा बनेगी ऐतिहासिक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के पश्मी गांव में छठ पूजा इस बार ऐतिहासिक बनने जा रही है। चालदा महासू महाराज के दरबार में भव्य जागरण, धार्मिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण पश्मी में पहली बार हेलीकॉप्टर का उतरना होगा। विश्वविख्यात समाजसेवी एवं आध्यात्मिक गुरु भोले जी महाराज और माता मंगला अपने निजी हेलीकॉप्टर से पश्मी पहुंचकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
महासू मंदिर समिति पश्मी के अध्यक्ष प्रकाश चौहान, उत्तराखंड के प्रधान रणवीर सिंह तथा महासू मंदिर लखवाड़ के पुजारी एवं भंडारी मुन्ना नौटियाल ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। चालदा महासू महाराज की उत्तराखंड वापसी से पहले आयोजित होने वाले इस विशेष धार्मिक समारोह में दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि शिलाई क्षेत्र में अब तक लोगों ने नेताओं और विशिष्ट अतिथियों को हेलीकॉप्टर से उतरते देखा है लेकिन पश्मी की धरती पर पहली बार देश-दुनिया में आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा के लिए प्रसिद्ध भोले जी महाराज और माता मंगला हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यह क्षण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण होगा।
विज्ञापन
मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से छठ पूजा के दिन पश्मी पहुंचकर इस भव्य धार्मिक आयोजन में भाग लेने और विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को देश की इन प्रतिष्ठित आध्यात्मिक विभूतियों के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। चालदा महासू महाराज की पावन धरती पश्मी एक बार फिर आस्था, भक्ति और ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है।-- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के पश्मी गांव में छठ पूजा इस बार ऐतिहासिक बनने जा रही है। चालदा महासू महाराज के दरबार में भव्य जागरण, धार्मिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण पश्मी में पहली बार हेलीकॉप्टर का उतरना होगा। विश्वविख्यात समाजसेवी एवं आध्यात्मिक गुरु भोले जी महाराज और माता मंगला अपने निजी हेलीकॉप्टर से पश्मी पहुंचकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
महासू मंदिर समिति पश्मी के अध्यक्ष प्रकाश चौहान, उत्तराखंड के प्रधान रणवीर सिंह तथा महासू मंदिर लखवाड़ के पुजारी एवं भंडारी मुन्ना नौटियाल ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। चालदा महासू महाराज की उत्तराखंड वापसी से पहले आयोजित होने वाले इस विशेष धार्मिक समारोह में दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिलाई क्षेत्र में अब तक लोगों ने नेताओं और विशिष्ट अतिथियों को हेलीकॉप्टर से उतरते देखा है लेकिन पश्मी की धरती पर पहली बार देश-दुनिया में आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा के लिए प्रसिद्ध भोले जी महाराज और माता मंगला हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यह क्षण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण होगा।
विज्ञापन
मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से छठ पूजा के दिन पश्मी पहुंचकर इस भव्य धार्मिक आयोजन में भाग लेने और विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को देश की इन प्रतिष्ठित आध्यात्मिक विभूतियों के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। चालदा महासू महाराज की पावन धरती पश्मी एक बार फिर आस्था, भक्ति और ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है।