Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chath news in kalaamb

Sirmour News: छठ महापर्व के लिए सजने लगा मारकंडा नदी का किनारा, सफाई में जुटे प्रवासी परिवार

Wed, 11 Nov 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
chath news in kalaamb
कालाअंब मारकंडा नदी में छठ महापर्व के मद्देनजर बनाये गए अस्थाई पूजा स्थल
15 नवंबर से शुरू होगा चार दिवसीय पर्व, नदी किनारे बनाए जा रहे अस्थायी पूजा स्थल
विज्ञापन

दिवाली के बाद दूसरा सबसे बड़ा त्योहार, कालाअंब में रह रहे परिवारों में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में छठ महापर्व को लेकर उत्साह का माहौल बनने लगा है। दिवाली के बाद अब प्रवासी परिवार अपने दूसरे सबसे बड़े त्योहार छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए मारकंडा नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नदी में जमा कचरे को हटाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी पूजा स्थलों का निर्माण भी किया जा रहा है। 15 नवंबर से शुरू होने वाले इस महापर्व को लेकर क्षेत्र में रह रहे प्रवासी परिवारों में खासा उत्साह है।

छठ पूजा की तैयारियां दिवाली से पहले ही शुरू कर दी गई थीं। प्रवासी लोग समूहों में नदी किनारे पहुंचकर पूजा के लिए उपयुक्त स्थानों की सफाई कर रहे हैं। इसके अलावा नदी किनारे ऐसी जगह तैयार की जा रही हैं, जहां श्रद्धालु एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सकें। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पूजा स्थलों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

कालाअंब में स्थायी रूप से रह रहे रमेश यादव, मोहित मौर्य, लीलावती, रमा देवी, सुनीता, जिग्नेश, भुवनेश, मनोज और सीताराम ने बताया कि छठ पूजा उनके जीवन का महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है। दिवाली के छह दिन बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर परिवारों में विशेष उत्साह रहता है। दूसरे राज्यों से आकर कालाअंब में बसे लोगों के लिए यह पर्व अपनी मिट्टी, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का भी माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छठ पूजा मुख्य रूप से बिहार और उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर मनाई जाती है। हालांकि, रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग भी इस परंपरा को पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं। गौरतलब है कि छठ महापर्व में श्रद्धालु सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना करते हैं। इस दौरान व्रती नदी, तालाब या अन्य जलस्रोतों के किनारे पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

पर्व में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मारकंडा नदी के किनारे सफाई और पूजा स्थलों को तैयार करने का काम किया जा रहा है। दिवाली की रौनक के बाद अब कालाअंब में छठ महापर्व की छटा देखने को मिलेगी।---

कालाअंब मारकंडा नदी में छठ महापर्व के मद्देनजर बनाये गए अस्थाई पूजा स्थल

कालाअंब मारकंडा नदी में छठ महापर्व के मद्देनजर बनाये गए अस्थाई पूजा स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed