{"_id":"620fd7688708b9043715c0c6","slug":"charas-and-wine-recover-from-dhaba-in-ponta-silai-nh-in-ponta-sahib-nahan-news-sml400034769","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा-शिलाई एनएच पर ढाबा संचालक से चरस और शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा-शिलाई एनएच पर ढाबा संचालक से चरस और शराब बरामद
विज्ञापन
charas and wine recover from dhaba in ponta- silai nh in ponta sahib
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई पुलिस ने पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर ढाबा संचालक के कब्जे से शराब, चूरा पोस्त और चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे पर डक्कर क्यारी खाले में एक ढाबे पर नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त का कार्य किया जा रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने वीरवार रात्रि ढाबे पर दबिश दी। इस दौरान ढाबा संचालक केदार सिंह निवासी क्यारी के कब्जे से चार बोतलें देसी शराब, दो बोतलें अंग्रेजी शराब, चार पैकेट चूरा पोस्त और 26 ग्राम चरस बरामद की। केदार सिंह ढाबा में नशा बेचने का अवैध कारोबार करता था।
पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ शिलाई थाना में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी कि वह नशे की इस खेप को कहां से लाया था। मामले में छानबीन जारी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।