फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Chandigarh-Andheri bus service restored till Haripurdhar

Sirmour News: चंडीगढ़-अंधेरी बस सेवा हरिपुरधार तक बहाल

Fri, 07 Feb 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Andheri bus service restored till Haripurdhar
मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की चंडीगढ़-अंधेरी बस सेवा को हरिपुरधार के मां भगायणी मंदिर तक आगे बढ़ा दिया है। अब यह बस निर्धारित रूट और समय पर अंधेरी की बजाय रात्रि को 10 बजे मां भगायणी मंदिर हरिपुरधार में विश्राम करेगी। अगले दिन प्रात: 4 बजे भगायणी मंदिर और 4 :15 बजे हरिपुरधार से चलकर प्रात: 7:10 बजे पर ददाहू से नाहन के लिए रवाना होगी। शाम को 5:30 बजे नाहन से पुन: हरिपुरधार रवाना होगी। इस बस सेवा के बहाल होने से ग्रामीणों राहत मिलेगी।


करीब दो वर्ष पश्चात बस सेवा को हरिपुरधार के लिए बहाल किया है। इससे पहले बस को हरिपुरधार की बजाय अंधेरी तक ही भेजा जा रहा था। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए निगम प्रबंधन ने इस बार सेवा को अंधेरी की बजाय हरिपुरधार के मां भगायनी मंदिर तक बहाल कर दिया है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़-अंधेरी बस सेवा को हरिपुरधार से आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed