{"_id":"68286ba93b7a995158058a85","slug":"carmal-school-students-visit-in-tarpeen-factory-nahan-news-c-177-1-nhn1002-150582-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कार्मल कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने किया बिरोजा फैक्ट्री का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कार्मल कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने किया बिरोजा फैक्ट्री का भ्रमण
विज्ञापन
नाहन की बिरोजा फैक्ट्री के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान कार्मल कान्वेंट स्कूल के बच्चे। संवाद
कार्मल कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने किया बिरोजा फैक्ट्री का भ्रमण
चीड़ के पेड़ के फायदे और फैक्ट्री में बनने वाले उत्पादों की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कार्मल कान्वेंट स्कूल की सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शनिवार को नाहन की बिरोजा फैक्ट्री का भ्रमण किया। इको क्लब के इन बच्चों ने चीड़ के पेड़ के फायदे और इससे बनने वाले तारपीन तेल के बारे में जानकारी हासिल की।
फैक्ट्री में केमिस्ट पद पर तैनात शर्मिला ने बताया कि फैक्ट्री में किस-किस कैटेगरी के कौन-कौन से प्रोडक्ट बनते हैं और उनको कैसे बनाया जाता है। मार्केट में कैसे बेचा जाता है। महाप्रबंधक वेद प्रकाश ने बच्चों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब और फैक्ट्री में बनने वाले उत्पादों के बारे में बताया।
स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर उदय, शारीरिक शिक्षक गुलशन अहमद, गणित की अध्यापक अनुपमा सेमवाल ने भी बच्चों को इको क्लब के काम और महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि वृक्ष लगाने क्यों जरूरी है। इनसे हमें क्या-क्या फायदे होते हैं।
विज्ञापन
...संवाद