{"_id":"669ba87b625a2528b10fc597","slug":"camp-organised-in-ward-8-nahan-aanganbadi-kendra-nahan-news-c-177-1-ssml1028-128546-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महिला हिंसा पर वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महिला हिंसा पर वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली की दी जानकारी
विज्ञापन
नाहन के वार्ड नंबर आठ के आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता शिविर के दौरान मौजूद महिलाएं व बालिकाएं।
सचित्र--
महिला हिंसा पर वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली की दी जानकारी
आंगनबाड़ी केंद्र रानीताल में क्षमता निर्माण.., शिविर का हुआ आयोजन
साइबर क्राइम, भावनात्मक और यौन उत्ड़ीन, एसिड अटैक पर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मिशन शक्ति के अंतर्गत 100 दिन एक्टिविटी कैलेंडर के तहत क्षमता निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला महिला सशक्तीकरण ने वार्ड नंबर आठ के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित किया।
शिविर में जिला समन्वयक कृतिका और वन स्टॉप सेंट से आई शालिनी ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के उद्देश्यों के बारे में भी विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा साइबर क्राइम, दहेज उत्पीड़न, भावनात्मक एवं यौन उत्पीड़न, एसिड अटैक, ब्लैकमेलिंग, इंटरनेट के दुष्प्रभावों आदि मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। शिविर में यह भी बताया कि किस तरह से वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से हिंसा से जूझ रही महिलाओं और बालिकाओं की सहायता की जाती है।
शिविर में सोनम परमार ने सखी निवास, वो दिन की जानकारी दी। प्रियंका अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में जागरूक करते हुए, इससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि बाला, सहायिका समेत 20 महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-- -- संवाद