फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   buses strike in sirmaur

जिले में एचआरटीसी ने चलाई बसें, बढ़ीं सवारियां

Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
buses strike in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। निजी बस ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने का असर दूसरे दिन भी देखा गया। हड़ताल के चलते हालांकि एचआरटीसी ने मोर्चा संभाला है। जिले में एक दर्जन के करीब रूटों पर बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। निजी बसों की सेवाएं बंद होने से सरकारी बसों में भी सवारियों में बढ़ोतरी हुई है। जिले के कई दुर्गम क्षेत्रों में सरकारी बसों में भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

जिले में निजी बसें न चलने से निगम की आय में भी थोड़ा उछाल आया है। कोरोना काल के दौरान पहले ही निगम को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। बता दें कि जिले के कई रूट ऐसे भी हैं जहां सरकारी बसों की आवाजाही न के बराबर है। ऐसे रूटों पर यात्रियों को निजी बसों की सेवाएं मिलती आ रही थीं लेकिन हड़ताल के चलते कुछेक रूटों पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटरों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती, तब तक निजी बसों की सेवाएं ठप रखी जाएंगी। बता दें कि सिरमौर के विभिन्न रूटों पर 271 बसों की सेवाएं बंद पड़ी हैं। वहीं, एचआरटीसी के जिले में 259 रूट हैं। फिलहाल सरकारी बसों की सेवाएं सभी रूटों पर यात्रियों को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रामदयाल ने बताया कि सभी रूटों पर सरकारी बसों की सेवाएं जारी रखी गई हैं। दर्जनभर के करीब रूटों पर अतिरिक्त बसों की सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कई रूटों पर अच्छी सवारियां मिलने से निगम की कमाई में छोड़ा उछाल जरूर आया है।
..........
नौहराधार और हरिपुरधार में सरकारी बसों में बढ़ी भीड़
नौहराधार (सिरमौर)। निजी बसों की हड़ताल से सरकारी बसों में भीड़ बढ़ गई है। भीड़ देखते हुए कई यात्री सरकारी बसों में सफर नहीं कर रहे हैं। सरकारी बसों के चालक और परिचालक भी क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बिठाने के लिए मजबूर हो गए हैं। हालांकि, कई लोग कोरोना महामारी को देखते हुए परहेज रख रहे है।

अधिकतर लोग सड़कों पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल सफर करने को मजबूर हो गए हैं। कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 8 से 10 किलोमीटर पैदल जा रहे है। बता दें कि क्षेत्र में सरकारी बसें बहुत कम चलती हैं। नौहराधार और हरिपुरधार क्षेत्र में रोजाना करीब 50 से 60 निजी बसें सड़कों पर दौड़ती हैं। इन क्षेत्रों में मात्र पांच बसें ही सरकारी चलती हैं। इस वजह से सरकारी बसों में भीड़ बढ़ रही है।
................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed