फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bus service start in sirmaur

60 रूटों पर दौड़ी सरकारी बसें, ग्रामीण क्षेत्रों में कम रही आवाजाही

Mon, 14 Jun 2021 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
bus service start in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। समय: सुबह 9:30 बजे। स्थान: नाहन बस स्टैंड। नाहन से पांवटा जाने वाली बस तैयार है लेकिन सवारियां नाममात्र है। लगभग 16 सवारियों को बैठाकर यह बस पांवटा के लिए रवाना हुई। समय: लगभग 10: 18 बजे। दिल्ली गेट पर कुछ लोग बस के इंतजार में बैठे हैं। पांवटा जाने के लिए बैठे सुनील ने बताया कि वह करीब आधा घंटे से प्रचंड धूप में बस का इंतजार कर रहे हैं। अन्य कई बस स्टॉप पर लोग बस का इंतजार करते हुए देखे गए।
विज्ञापन

सोमवार से जिले में एचआरटीसी ने 50 फीसदी आक्यूपेंसी के साथ अपनी बस सेवा शुरू कर दी। इससे जनजीवन पटरी पर लौट आया है। हालांकि निगम 74 रूटों पर बसें चलाने वाला था, लेकिन सवारियां नहीं मिलने के कारण 60 रूटों पर ही बसें चल पाईं। कई लोगों को रूट पर बस सेवा की बहाली और इसकी समय सारिणी के बारे में जानकारी नहीं थी। इस वजह से भी लोग बसों के लिए नहीं निकले। कई रूटों पर बसों की अच्छी सवारियां मिलीं तो कई रूटों पर बसें खाली दौड़ती हुईं देखी गई। वहीं कुछ रूट ऐसे भी थे जहां बसों की कमी से सवारियां परेशान दिखीं।
विज्ञापन

गिरिपार क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर सरकारी बस सेवा का काफी अभाव है। नौहराधार, कुपवी, हरिपुरधार और बोगधार आदि ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर सरकारी बस सेवा की भारी कमी है। इन क्षेत्रों में निगम प्रबंधन ने एक आध रूटों पर ही बस सेवा बहाल की है। निजी बस सेवा ठप रहने के कारण इन क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही संबंधी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में पहले दिन बसों में सवारियाें की आवाजाही शुरू हुई। बसों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सवारियां को बैठाया गया। हालांकि, निगम प्रबंधन ने सोमवार से 74 रूटों की समय सारिणी जारी की है लेकिन शाम तक निगम 60 के करीब रूटों पर ही बस सेवा बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम प्रबंधन का तर्क है कि सवारियों का अभी काफी अभाव है। जिन रूटों पर सवारियां मिल रही हैं, ऐसे रूटों पर ही बस सेवा चलाई जा रही है। बस अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि सोमवार को 60 रूटों पर बसें चलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी बसों को काफी कम सवारियां मिल रही हैं। जिस तरह सवारियां मिलेंगी उसके अनुसार ही बसें चलाई जा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही रूटों पर बसों को सवारियां मिलेंगी।
............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed