फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bumper mango crops ready in sirmaur districtpeople will take test with in 20 days

लोगों के मूंह की मिठास बढ़ाएगा फलों का राजा आम

Thu, 09 Jun 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
bumper mango crops ready in sirmaur districtpeople will take test with in 20 days
नाहन के निचले इलाकों में आम से लदे पेड़। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में इस मर्तबा फलों का राजा आम की बंपर पैदावार की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में आम की विभिन्न किस्मों के पेड़ फल से लदे पड़े हैं। मौसम की बेरुखी बागवानों पर भारी न पड़ी तो पिछले साल के मुकाबले इस साल आम उत्पादन 1500 मीट्रिक टन ज्यादा होगा।
विज्ञापन

पिछले साल सिरमौर के मैदानी इलाकों में आम का 2700 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ था। इस साल यह चार हजार पहुंचने की उम्मीद है। बागवानी विभाग ने भी इस बार आम का उत्पादन का लक्ष्य चार हजार मीट्रिक टन रखा है। इन दिनों जिले के गर्म व मैदानी इलाकों में आम की फसल तैयार हो रही है। फिलहाल अभी स्थानीय आम बाजारों में नहीं उतरा है।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि 15 से 20 दिन बाद आम बाजार में पहुंचेगा। इसके साथ-साथ बाहरी राज्यों में आम की भारी मांग है। अभी जिले के मंडियों में उत्तरप्रदेश से आम की आपूर्ति हो रही है। बता दें कि जिले में 18,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फलों का उत्पादन होता है, जिसमें 3,000 हेक्टेयर क्षेत्र में आम का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों जिला के धौलाकुआं, विक्रमबाग, शंभूवाला, नाहन, पांवटा साहिब आदि क्षेत्रों में आम से पेड़ लदे हुए हैं। बागवानी विशेषज्ञों के मुताबिक यदि मौसम ने साथ दिया तो इस वर्ष जिला में आम की बहुत बंपर फसल होने की संभावना है, जिससे बागवानों को इसका लाभ मिलेगा।
उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार आम की बंपर पैदावार की संभावना है। इस बार 4,000 मीट्रिक टन आम की फसल होने के आसार हैं। जबकि पिछले साल जिले में 2500 से 2700 मीट्रिक टन ही आम का उत्पादन हो पाया था।

.....
सिरमौर का दशहरी, आम्रपाली और लंगड़ा आम मशहूर
मैदानी इलाकों में आम की दशहरी, आम्रपाली व लंगड़ा किस्में काफी मशहूर हैं। मिठास में इन किस्मों का कोई मुकाबला नहीं है। साथ ही आचारी आम के तौर पर रामकेला का भी अच्छा उत्पादन होता है। इस बार विभाग ने शीरु माइला और धौलाकुआं स्थित आम के फार्म को छह लाख में नीलाम किया है।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed