{"_id":"65ad107ef64081c981041079","slug":"brahma-kumaris-celebrate-aarohan-divas-nahan-news-c-177-1-ssml1028-17152-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में ब्रह्माकुमारी ने याद किए संस्था के संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में ब्रह्माकुमारी ने याद किए संस्था के संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा
विज्ञापन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नाहन सेवाकेंद्र में लोगों को संबोधित करते पवन कु
सचित्र-
नाहन में ब्रह्माकुमारी ने याद किए संस्था के संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा
ईश्वरीय विश्वविद्यालय नाहन में विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया आरोहण दिवस
उनके कदमों पर चलकर उनके समान बनना ही सच्ची श्रद्धांजलि : रमा देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नाहन सेवाकेंद्र में संस्था के संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा का 55 वां अव्यक्त आरोहण दिवस विश्व शांति दिवस.., के रूप में मनाया गया।
बीके रमा देवी ने प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि त्याग, तपस्या, दया, करुणा और आध्यात्मिक शक्ति से संपंन ब्रह्मा बाबा ने अपने जीवन को ईश्वरीय सेवाओं में तन-मन-धन समर्पित कर लोक कल्याण किया। सन 1936 में नव युग की रचना के लिए परमात्मा की श्रीमत पर सेवा की। इसके बाद 18 जनवरी 1969 को उन्होंने सेवा करते-करते संपूर्णता को प्राप्त कर अव्यक्त आरोहण किया। उनके कदमों पर चल कर उनके समान बनना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि देना है।
पवन कुमार ने कहा कि सोचना, बोलना, करना एक जैसा हो तो सही रूप में एक अच्छा इंसान बना जा सकता है। इस मौके पर बीके दीपा बहन और शिवानी ने ब्रह्मा बाबा की विशेषताएं सुनाईं। उन्होंने कहा कि जनवरी मास विशेष ब्रह्मा बाबा को याद करने का मास है, विशेष तपस्या करके बाबा समान बनने का मास है। प्रियंका बहन ने कविता सुनाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजीव ने ओ प्यारे भगवन झलक तुम्हारी..., गीत पेश किया। कार्यक्रम के दौरान शिवानी चौहान उर्फ शानू, नीलम चौहान, स्नेह अनीता टांक, बलबीर सिंह, पूर्ण चंद, चंपा देवी, राज, सोनिया, श्वेता, विनोज कुमार, किरण बाला, अरुण, कमलेश, बबीता, गोपाल सिंह समेत नाहन और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे।
-- -- संवाद