फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Both accused acquitted in drug case

Sirmour News: नशीली दवाओं के मामले में दोनों आरोपी बरी

Tue, 30 Dec 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Both accused acquitted in drug case
यमुना बैरियर में युवकों से 720 कैप्सूल पकड़ने के थे आरोप
विज्ञापन

सबूतों के अभाव में विशेष न्यायालय का फैसला, जमानत बांड निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। यमुना बैरियर पर नशीली दवाओं की बरामदगी से जुड़े मामले में विशेष न्यायालय ने दोनों आरोपियों विवेक शील और पंकज गौतम को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा।
मामला अप्रैल 2014 का है, जब चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिस ने यमुना बैरियर पर एक मोटर साइकिल को जांच के लिए रोका था। मोटर साइकिल पर सवार पांवटा साहिब निवासी विवेक शील और पंकज गौतम के कब्जे से कथित रूप से 720 कैप्सूल बरामद किए थे। आरोप लगाया था कि वे नशीली दवाओं के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिसके बाद उनके खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अदालत में सुनवाई के दौरान स्वतंत्र गवाहों के बयान अभियोजन के पक्ष में साबित नहीं हुए। इसके अलावा जब्ती और सैंपल प्रक्रिया में कई खामियां सामने आईं। विशेष न्यायाधीश ने निर्णय में कहा कि केवल दवाओं का कथित कब्जा होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सिद्ध करना भी आवश्यक है कि दवाएं बिक्री या वितरण के उद्देश्य से रखी गई थीं। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि आवश्यक कानूनी प्रावधानों का पालन न होने और सबूतों की कड़ी पूरी न होने के कारण आरोपियों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने आरोपियों को बरी करते हुए जमानत बांड समाप्त करने और जब्त सामग्री को नियमों के अनुसार निपटाने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed