फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bogdhar school win allround best prize in under 14 khelkood

बोगधार स्कूल ने जीता ऑलराउंड बेस्ट का खिताब

Tue, 09 Aug 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bogdhar school win allround best prize  in under 14 khelkood
बोगधार में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन मैच में संघर्ष करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : NAHAN
नौहराधार (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगधार में चल रही तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। समापन मौके पर भाजपा नेता बलबीर सिंह ने विजेता छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में वॉलीबाल में देवामानल ने पहला, नौहराधार स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पीवाईपी चाडना ने पहला, भवाई स्कूल ने दूसरा, खो-खो में भवाई स्कूल ने पहला, बोगधार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। योगा में नौहराधार पहले, भुजौड़ स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में लानाचेता स्कूल के लवप्रीत ने पहला, बोगधार स्कूल के सुजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में लानाचेता स्कूल के कृष और बोगधार स्कूल के सुजल ने क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में देवामानल के दिव्यांश ने पहला, भवाई स्कूल के निखिल ने दूसरा स्थान पाया। एकलगान में डीएवी नौहराधार के शिवांश ने पहला, सेरतंदुला स्कूल के रजत ने दूसरा, समूहगान और लोकनृत्य में बोगधार स्कूल ने जीत दर्ज की। नाटक में डीएवी नौहराधार पहले, भाषण में पुन्नरधार स्कूल के गौरव चौहान ने पहला, डीएवी के अभय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब देवामानल स्कूल के दिव्यांश को मिला। जबकि लानाचेता के लवप्रीत को सबसे तेज धावक चुना गया। ऑलराउंड बेस्ट का खिताब बोगधार स्कूल के नाम रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कमल, क्रीड़ा प्रभारी धर्मपाल, एसएमसी अध्यक्ष सहित सभी स्कूल के पीटीआई मौजूद रहे।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed