{"_id":"6a748b127cc07fa6c806b4d5","slug":"blood-donation-camp-nahan-news-c-177-1-nhn1002-185459-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिविर में 225 लोगों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिविर में 225 लोगों का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन
यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद चैप्टर ने मनाया स्थापना दिवस
शहीद स्मारक सराहां में बलिदानियों को अर्पित की पुष्पांजलि
सराहां (सिरमौर)। यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद चैप्टर ने सराहां के कुश्ती स्टेडियम में अपना पांचवां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने किया। इससे पूर्व सभी सदस्यों ने शहीद स्मारक सराहां पहुंचकर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। नाहन स्थित श्री साई मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने करीब 225 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दीं। शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, दंत रोग तथा सामान्य रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। मुख्यातिथि डॉ. प्रियंका चंद्रा ने कहा कि युवाओं को संस्कारवान, अनुशासित और ऊर्जावान बनाने के लिए समाज में सकारात्मक गतिविधियों की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ योग, प्राणायाम और नियमित व्यायाम अपनाने का आह्वान किया। कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कविताओं के माध्यम से नशामुक्ति, मोबाइल के संतुलित उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया गया।
एसोसिएशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष संजय राजन ने कहा कि यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन की स्थापना पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों और राष्ट्रसेवा से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर समाजहित के कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। पिछले पांच वर्षों में संस्था ने स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, आपदा राहत कार्य, पौधारोपण अभियान, शहीद सम्मान कार्यक्रम, युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने सहित अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की गईं।
इस अवसर पर प्रीत पाल, इंदर दत्त, प्रमोद गौतम, श्याम लाल, मदन स्वरूप, नरबीर सिंह, सुरेंद्र पुंडीर, देवेंद्र दत्त, सुरेश, दीप राम, नरेश, नरवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।