{"_id":"5741eac24f1c1b9b1a6909bf","slug":"black-out-from-48-hours-in-sendhar-giripar","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे से अंधेरे में डूबे दर्जनों गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे से अंधेरे में डूबे दर्जनों गांव
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sun, 22 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सिरमौर के सैनधार व गिरिपार क्षेत्र के दर्जनों गांव पिछले 48 घंटे से अंधेरे में डूबे हुए हैं। ब्लैक आउट के चलते टीवी व मोबाइल शोपीस बन गए हैं। मोबाइल टावरों से सिग्नल गायब हो चुके हैं। वहीं कुछ एक पेयजल योजनाओं पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। लोगों को अपना कामकाज निपटाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्कूली बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। विद्युत सब स्टेशन ददाहू से सैनधार व गिरिपार को जाने वाली एचटी व एलटी लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। जबकि तीन दर्जन बिजली के खंभे टूट गए। वहीं, बागथन सब स्टेशन में भी काफी नुकसान हुआ है।
शुक्रवार की शाम को क्षेत्र में आए भारी अंधड़ के कारण सैनधार व गिरिपार में दर्जनों पोल व एचटी व एलटी तारें टूट गई। इससे विद्युत बोर्ड को भी लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी विभाग बिजली व्यवस्था को सुचारु करने में लगा है। कई जगह ज्यादा नुकसान होने की वजह से बिजली व्यवस्था नियमित नहीं हो पाई है। सैनधार क्षेत्र के पनार, कोटला मोलर, दीद-बगड़, जाइंचा मझाई, चमियाना, पाठना, भरायण, रुणजा, नाडनौटी, पराड़ा, बनेठी, भंगण, संड़ाह, कांगू, बानाकोटी के अलावा गिरिपार क्षेत्र के अंधेरी, संगड़ाह व कोटीधीमान आदि क्षेत्रों के दर्जनों गांव में भी अंधेरा पसरा हुआ है।
ददाहू सबस्टेशन से गिरिपार क्षेत्र को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी एचटी लाइन लाइन टूटने से भारी नुकसान हुआ है। इससे गिरिपार क्षेत्र के दर्जनों गांव में ब्लैक आउट बना हुआ है। रविवार को भी विद्युत बोर्ड के कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने में लगे थे। हालांकि बागथन सब स्टेशन में क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइनों को दुरुस्त कर दिया है। फिर भी बनेठी व पराड़ा के आसपास के क्षेत्रों में तीसरे दिन भी बिजली गुल रही।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में बोर्ड के एसई दिनेश गुप्ता ने बताया कि बोर्ड को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान ददाहू सब स्टेशन की एचटी व एलटी लाइनों को पहुंचा है। दर्जनों पोल भी टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड के कर्मचारी विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्यों में लगे हैं। रविवार शाम तक सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नियमित कर दी जाएगी। क्षेत्र में हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी जा रही है।