फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   BJP wins in Nahan, Paonta Municipal council

नाहन और पांवटा नगर परिषद पर भाजपा का परचम

Thu, 21 Jan 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 21 Jan 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन

नगर परिषद नाहन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। पार्टी के भीतर भारी जद्दोजहद के बाद वीरवार को अध्यक्ष पद की दावेदार अनीता शर्मा और उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने कांग्रेसी उम्मीदवारों को 5-5 मतों के मुकाबले 8-8 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन


नाटकीय ढंग से भाजपा के समर्थन से जीती वार्ड पांच की पार्षद मधु अत्री ने पाला बदला। जिसे कांग्रेस ने अध्यक्ष का दावेदार बना दिया। लेकिन कांग्रेस का यह दांव भी काम नहीं आया।  भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार अनीता शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए मधु अत्री को 8-5 से पराजित किया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर अविनाश गुप्ता ने कांग्रेस के दिग्गज योगेश गुप्ता को भी 8-5 से पराजित किया।
विज्ञापन


विजय के बाद स्थानीय विधायक डा. राजीव बिंदल की अगुवाई में भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर भाजपा के अन्य पार्षदों में वार्ड एक से श्यामा देवी, वार्ड तीन से नीलम सेनी, वार्ड चार से रेखा तोमर, वार्ड 9 से शुभम सेनी, वार्ड दस से सरोज बाला, वार्ड 13 से प्रदीप सहोत्रा के अलावा जिप सदस्य विनय कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, विशाल तोमर, प्रदीप विज, विक्रम वर्मा, पूर्व पार्षद तरुण कश्यप, पूजा तोमर, अशोक विक्रम, पूर्व नप अध्यक्ष संजीव शर्मा, अविनाश खिल्लन, दुर्गेश चौधरी, रणधीर सेनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई साल बाद रेखा तोमर बनेगी नप अध्यक्ष: बिंदल

स्थानीय विधायक डा. राजीव बिंदल एवं नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने घोषणा की है कि अध्यक्ष की दूसरी प्रबल दावेदार वार्ड चार से जीती रेखा तोमर ढाई साल बाद नाहन नप की अध्यक्ष बनेंगी। वर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल केवल ढाई वर्ष का होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षाविद रेखा तोमर ने पहले ढाई वर्ष अनीता शर्मा को अध्यक्ष का अवसर देकर पार्टी के प्रति अपनी सच्ची निष्ठा दर्शाई है। इसके लिए अध्यक्ष अनीता शर्मा एवं अन्य भाजपाइयों ने उनका आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed