{"_id":"57711d934f1c1b5f1879afb1","slug":"bjp-strike-front-of-dc-office-for-solving-the-nahan-demanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन की समस्याओं को लेकर भाजपा का डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन की समस्याओं को लेकर भाजपा का डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन(सिरमौर)। नाहन विस क्षेत्र की पानी, बिजली आदि मूलभूत समस्याओं को लेकर सोमवार को भाजपा ने डीसी ऑफिस में धरना-प्रदर्शन दिया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष जताया। इस मौके पर भाजपा विधायक डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। धरना-प्रदर्शन के उपरांत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने विधायक की अगुवाई में एसीटूडीसी को ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उन्होंने अघोषित बिजली कटों को बंद करने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
इससे पूर्व धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन जानबूझ कर भाजपा की मांगों को अनसुना कर रही है। इसके चलते अब संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। बिंदल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रशासन के समक्ष जनता कि कई समस्याओं को उठाया गया है मगर प्रशासन किसी भी समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। मजबूरन अब नाहन की जनता को अपनी मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। बिंदल ने कहाकि नाहन में पेयजल वितरण व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है। शहर में वीआईपी को तो प्रतिदिन पानी मिलता है, वही आम जनता को 3-4 दिन में पानी मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गंभीर समस्या चली आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से बिजली के लग रहे कट ने जनता का जीना दूभर कर रखा है। विशेषतौर पर कालाअंब, त्रिलोकपुर, विक्रमबाग, पालियों, बर्मापापड़ी, सुरला, देवनी आदि पंचायतों में स्थिति अति गंभीर हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याएं जल्द नहीं सुधरी तो व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
-