फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp sirmaur burnt of cm channis putla in nahan city

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध को लेकर मुख्यमंत्री चन्नी का फूंका पुतला

Fri, 07 Jan 2022 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
bjp sirmaur burnt of cm channis putla in nahan city
नाहन के दिल्ली गेट के समीप पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध को लेकर देश और प्रदेश भर में बीजेपी उग्र है। शुक्रवार दोपहर सिरमौर भाजपा ने भी जिला मुख्यालय नाहन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सिरमौर भाजपा ने सर्किट हाउस से लेकर शहर के दिल्ली गेट तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। सिरमौर भाजपा ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध को लेकर सीधे-सीधे पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया और महामहिम राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
विज्ञापन

सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही को लेकर पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने इसके लिए पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया। विनय गुप्ता ने कहा कि जिस भी राज्य में प्रधानमंत्री का दौरा होता है, वहां पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकार की होती है लेकिन पंजाब में सरकार ने सुरक्षा में बड़ी लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर भाजपा अध्यक्ष ने पंजाब सरकार के इस कार्य की घोर निंदा करते हुए महामहिम राष्ट्रपति से तुरंत प्रभाव से पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। इस मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed