{"_id":"6ae1d97a5a196ff8ec0170d3","slug":"nss-sivir-in-jamta-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192736-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जमटा स्कूल में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जमटा स्कूल में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का समापन
विज्ञापन
जमटा स्कूल में एनएसएस शिविर के दौरान स्वयं सेवी, शिक्षक व मुख्यातिथि। स्रोत: स्कूल
सचित्र-
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमटा में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह में ग्राम पंचायत नावाणी जमटा के उपप्रधान राजेंद्र चौहान मुख्यातिथि रहे। उन्होंने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई, कक्षाओं और शौचालयों की स्वच्छता, चारदीवारी पर रंग-रोगन और सीढ़ियों की रंगाई की। उन्होंने विद्यालय को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली संपर्क सड़क की मरम्मत भी की। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवियों ने श्रमदान, स्वच्छता और सामुदायिक सहयोग का प्रभावी संदेश दिया।
शिविर में आयोजित विभिन्न जागरूकता सत्रों में संसाधन व्यक्तियों ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। बैंक प्रबंधक सुरेंद्र शर्मा ने बैंक धोखाधड़ी से बचाव, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानियों और सपनों का संचय योजना की जानकारी दी। वन रेंज जमटा के आरओ प्रेम कंवर ने विद्यार्थियों को कोडिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
एक दिन सीएचओ नेहली और सीएचओ मंडलाहा ने स्वयंसेवियों को टीबी उन्मूलन भारत अभियान के तहत जागरूक किया। उन्होंने टीबी के लक्षणों, बचाव, जांच और समय पर उपचार की जानकारी दी। साथ ही, लोगों से बीमारी को लेकर भ्रांतियां दूर करने और मरीजों का सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन एनएसएस के मूल मंत्र मैं नहीं, बल्कि आप के संदेश के साथ हुआ।-- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमटा में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह में ग्राम पंचायत नावाणी जमटा के उपप्रधान राजेंद्र चौहान मुख्यातिथि रहे। उन्होंने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई, कक्षाओं और शौचालयों की स्वच्छता, चारदीवारी पर रंग-रोगन और सीढ़ियों की रंगाई की। उन्होंने विद्यालय को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली संपर्क सड़क की मरम्मत भी की। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवियों ने श्रमदान, स्वच्छता और सामुदायिक सहयोग का प्रभावी संदेश दिया।
विज्ञापन
शिविर में आयोजित विभिन्न जागरूकता सत्रों में संसाधन व्यक्तियों ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। बैंक प्रबंधक सुरेंद्र शर्मा ने बैंक धोखाधड़ी से बचाव, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानियों और सपनों का संचय योजना की जानकारी दी। वन रेंज जमटा के आरओ प्रेम कंवर ने विद्यार्थियों को कोडिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
एक दिन सीएचओ नेहली और सीएचओ मंडलाहा ने स्वयंसेवियों को टीबी उन्मूलन भारत अभियान के तहत जागरूक किया। उन्होंने टीबी के लक्षणों, बचाव, जांच और समय पर उपचार की जानकारी दी। साथ ही, लोगों से बीमारी को लेकर भ्रांतियां दूर करने और मरीजों का सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन एनएसएस के मूल मंत्र मैं नहीं, बल्कि आप के संदेश के साथ हुआ।