फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   BJP protests against the closure of government institutions in Shillai.

Sirmour News: शिलाई में सरकारी संस्थान बंद करने पर भाजपा का प्रदर्शन

Sat, 22 Aug 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP protests against the closure of government institutions in Shillai.
शिलाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा मंडल शिलाई के कार्यकर्ता। संवाद
30 से अधिक संस्थान बंद करने का आरोप, विद्युत मंडल, डीएसपी कार्यालय और अटल आदर्श विद्यालय बहाल करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल ने शिलाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सरकारी संस्थानों को बंद करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने संस्थानों को जल्द बहाल करने की मांग की।
भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 30 से अधिक सरकारी संस्थान बंद किए गए हैं। इससे क्षेत्र की जनता को जरूरी कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सात दौरों के दौरान विभिन्न संस्थानों को जनता को समर्पित किया था।
विज्ञापन

भाजपा मंडल शिलाई ने प्रदर्शन के दौरान विशेष रूप से विद्युत मंडल शिलाई, डीएसपी कार्यालय शिलाई और अटल आदर्श विद्यालय शिलाई को बहाल करने की मांग उठाई। भाजपा नेताओं का कहना है कि इन संस्थानों के बंद होने से क्षेत्रवासियों को सरकारी कार्यों के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि बंद किए गए संस्थानों, विशेषकर इन तीनों प्रमुख संस्थानों को समय रहते बहाल नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। इस अवसर पर शिलाई भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed