फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp programme in ponta

हरियाणा में जीत से साफ जनता को भाजपा कार्यशैली पसंद : स्वराज विद्वान

Sun, 20 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
bjp programme in ponta
- भाजपा सदस्यता अभियान में पहुंची अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान :स्त्रो
हरियाणा में जीत से साफ जनता को भाजपा कार्यशैली पसंद : स्वराज विद्वान
विज्ञापन

कहा, इस जीत की हैट्रिक में अनुसूचित जाति मोर्चा का खास योगदान रहा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री सदस्यता अभियान में पांवटा पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हरियाणा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक से साफ हो गया है कि जनता भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की कार्यशैली से खुश रही है। सभी पूर्वानुमान को दरकिनार कर जनता ने हरियाणा में फिर से भाजपा पर विश्वास जताया है। इस जीत में सबसे बड़ा कारण अनुसूचित जाति मोर्चा के लोगों का भी खास योगदान रहा है। यह बात पांवटा साहिब में पहुंची भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान ने भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान कही।

मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान ने कहा कि भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए स्टैंड-अप इंडिया योजना बनाई। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिलाओं में उद्यमशीलता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख से 1 करोड़ तक ऋण प्रदान करने की सुविधा दी है। इसमें 1445 नए उद्यम स्थापित कर करीब 297.56 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत एचपीबीओएसई की मैट्रिक की परीक्षा से अनुसूचित जाति वर्ग के शीर्ष से 1250 मेधावी छात्रों के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं कांग्रेस ने कभी इस वर्ग का उत्थान नहीं चाहा और केवल एक वोट बैंक समझा। आज अनुसूचित जाति वर्ग अपने कल्याण के लिए केवल भाजपा की ओर देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा पांवटा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 20,000 से अधिक सदस्य संगठन से जुड़ चुके हैं। आने वाले समय में 30,000 का आंकड़ा भी पार किया जाएगा। कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी में जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। हमारे देश की सबसे बड़ी पार्टी है जो हर वर्ग व क्षेत्र का ध्यान रखती है।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed