{"_id":"6a4a4d27f21dcfc604027a5d","slug":"bjp-program-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-182594-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने चुनाव से पहले लुभावने नारे-वादे व गारंटियां दीं, अब तक सब हवा-हवाई : कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने चुनाव से पहले लुभावने नारे-वादे व गारंटियां दीं, अब तक सब हवा-हवाई : कश्यप
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के पांवटा साहिब में आयोजित दिवस प्रशिक्षण वर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कहा, सिरमौर को आईआईएम, रेणुका डैम, ग्रीन कॉरिडोर एनएच-707 केंद्र की मोदी सरकार की देन
-पांवटा साहिब में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान–2026 का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने लोक लुभावने कई वादे, नारे तथा गारंटियां दीं। युवा को रोजगार और महिलाओं के खातों में 1500 राशि देने के नाम पर गुमराह किया। आज प्रदेश में स्थिति काफी गंभीर है। 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा पूरा नहीं हुआ। जनता को दिया कुछ नहीं, केवल निचोड़ने का कार्य सरकार कर रही है। प्रदेश में किसानों, कर्मचारी, मजदूर समेत हर वर्ग हैरान-परेशान है। शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। सांसद और भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान–2026 का समापन के बाद रविवार को पत्रकार वार्ता में ये बात कही।
कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास को सदैव गति दी है। सिरमौर को आईआईएम, रेणुका डैम, ग्रीन कॉरिडोर एनएच-707 तथा देहरादून-पांवटा एनएच जैसे विकास कार्य हमारी केंद्र की मोदी सरकार की ही देन है। कालाअंब से पांवटा साहिब भी फोरलेन बन कर तैयार होगा। प्रदेश सरकार पर बरसते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जनता पिछले साढ़े तीन वर्षों से परेशान है।
विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व पूर्व विधायक शिलाई क्षेत्र बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि पैराडाइस रिसॉर्ट्स पांवटा साहिब में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान–2026 का रविवार को समापन हुआ। जिला का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों और संगठनात्मक परंपराओं, राष्ट्रसेवा के के प्रति समर्पण और दायित्वबोध के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस के राज में हिमाचल प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, कांग्रेस सरकार की अधूरी गारंटियों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, कर्मचारियों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता के बीच जाकर तथ्यों के आधार पर सरकार की नाकामियों को उजागर करें तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करें।