Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp mp suresh kashyap pressvarta

Sirmour News: उद्योग, स्वास्थ्य, तकनीकी और महिला-युवा सशक्तीकरण को गति देगा बजट

Sat, 07 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
bjp mp suresh kashyap pressvarta
नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते सांसद सुरेश कश्यप। संवाद
--
विज्ञापन


नाहन में पत्रकार वार्ता बोले सांसद सुरेश कश्यप
कहा, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था में व्यापक और संरचनात्मक परिवर्तन हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत यह लगातार नौवां बजट उस परिवर्तन यात्रा को नई गति देने वाला है।

उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन से प्रस्तुत यह पहला बजट है, जो कर्तव्य पथ की भावना के अनुरूप राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को केंद्र में रखता है। इस बजट का मूल मंत्र आत्मनिर्भर भारत है। आर्थिक विकास, महंगाई नियंत्रण, रोजगार सृजन और अवसर विस्तार को बजट का केंद्रीय आधार बनाया गया है।
विज्ञापन


सुरेश कश्यप ने कहा कि यह बजट इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति, हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग, सेवा क्षेत्र सुधार, स्वास्थ्य सुरक्षा, महिला–युवा सशक्तीकरण और समावेशी विकास का विजन प्रस्तुत करता है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा। देश को बायोफार्मा और फार्मा मैन्युफेक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में बजट में प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयुष और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित होंगे। पशु चिकित्सा, कृषि विविधीकरण और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाएगा। शी-मार्ट जैसे ढांचे विकसित किए जाएंगे और हर जिले में बालिका छात्रावास स्थापित करने का प्रावधान है। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, भाजपा नेता प्रदीप विज, तपेंद्र शर्मा, संजय पुंडीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed