फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   BJP fought the battle for the panchayat elections all the way to the Supreme Court: Jairam Thakur

भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी पंचायत चुनाव की लड़ाई : जयराम ठाकुर

Fri, 18 Sep 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP fought the battle for the panchayat elections all the way to the Supreme Court: Jairam Thakur
रेणुकाजी में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। संवाद
कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया, चुनाव में देरी का जनता ने दिया जवाब
विज्ञापन

रेणुका में भाजपा समर्थित 36 प्रधान, 37 उपप्रधान और 15 बीडीसी सदस्य सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव समय पर करवाने के लिए भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव में देरी कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया। जयराम ठाकुर वीरवार को रेणुकाजी में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायती राज चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्रियों को दिल्ली बुलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता अपनी हार के कारणों का जवाब देने के बजाय भाजपा में गुटबाजी तलाश रहे हैं। जयराम ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के गुट ढूंढती रह गई और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव में देरी को लेकर भाजपा ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने 13 फरवरी 2026 के आदेश में राज्य में लंबित प्रक्रियाएं 31 मार्च तक पूरी करने और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 31 मई 2026 तक करवाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव में देरी के लिए प्रदेश में आपदा और अन्य परिस्थितियों को कारण बताती रही। इसके विपरीत, भाजपा के अनुसार वर्ष 2020 में कोरोना काल जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी पंचायती राज चुनाव करवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
प्रधान, उपप्रधान और बीडीसी सदस्य सम्मानित
जयराम ठाकुर ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र की साढ़े तीन जिला परिषद सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। समारोह में रेणुका विधानसभा क्षेत्र की 62 पंचायतों में से भाजपा समर्थित 36 प्रधान, 37 उपप्रधान और बीडीसी के 15 सदस्यों को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान रेणुका क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और खोले गए संस्थानों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस सरकार पर उन्हें बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन फैसलों को लेकर कांग्रेस के स्थानीय विधायक को जनता के सामने जवाब देना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी, उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी, बीडीसी संगड़ाह की अध्यक्ष अनील देवी, पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, ददाहू मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, रामेश्वर शर्मा और नीलू गुप्ता समेत तीनों मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रेणुकाजी में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। संवाद

रेणुकाजी में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed