फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bike burnt in nahan

Sirmour News: नाहन के बनोग में खड़ी बाइक को लगाई आग, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

Fri, 07 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
bike burnt in nahan
नाहन के बनोग में जलाई गई बाइक। संवाद
- देर रात दूसरी बाइक पर पहुंचा शातिर, वारदात के बाद फरार
विज्ञापन

- पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपी की तलाश तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के बनोग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। नेशनल हाईवे नाहन-कुम्हारहट्टी पर शाही मिष्ठान भंडार के समीप खड़ी एक बाइक को अज्ञात शातिर ने आग के हवाले कर दिया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक बाइक को पूरी तरह जली हुई अवस्था में देखा। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति दूसरी बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचता दिखाई देता है। वह कुछ देर तक मौके पर रुकता है, बीड़ी या सिगरेट पीता है और फिर बेहद इत्मीनान से पास में खड़ी बाइक में आग लगाकर वहां से फरार हो जाता है।
विज्ञापन

प्रारंभिक फुटेज में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने बाइक पर पहले पेट्रोल या कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ डाला था या नहीं, लेकिन आग जिस तेजी से फैली उससे किसी ज्वलनशील पदार्थ के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बाइक को चोरी कर ले जाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल जली हुई बाइक के मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। बाइक पल्सर प्रतीत हो रही है तथा उसकी नंबर प्लेट भी स्पष्ट नहीं दिख रही है। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


इनसेट-1
गुन्नूघाट में बाइक में अचानक लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
नाहन। शहर के गुन्नूघाट क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। घटनास्थल के समीप स्थित पुलिस चौकी के जवानों और आसपास के दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए पानी और अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, हालांकि बाइक को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बाइक में तकनीकी खराबी अथवा शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। संवाद--------

नाहन के बनोग में जलाई गई बाइक। संवाद

नाहन के बनोग में जलाई गई बाइक। संवाद

नाहन के बनोग में जलाई गई बाइक। संवाद

नाहन के बनोग में जलाई गई बाइक। संवाद

नाहन के बनोग में जलाई गई बाइक। संवाद

नाहन के बनोग में जलाई गई बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed