फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bijat maharaj come to chuddhaar on prabdhoni ekadasi and elders brother sirgul maharaj

एकादशी पर बड़े भाई शिरगुल से मिलने चूड़धार चोटी पहुंचे बिजट महाराज

Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
bijat maharaj come to chuddhaar  on prabdhoni ekadasi and  elders brother  sirgul maharaj
चूड़धार में देवठन समारोह में मौजूद 14 परगनों के श्रद्धालू। - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। एकादशी पर रविवार को सराहन के मुख्य मंदिर से बिजट महाराज अपने बड़े भाई शिरगुल महाराज से मिलने चूड़धार पहुंचे। उनके साथ शिमला और सिरमौर जिले के 14 परगनों के देवी-देवता भी इस मिलन समारोह में शिरकत करने के लिए चूड़धार पहुंचे, जहां दोनों भाइयों के मिलन पर चूड़धार में देेवठन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

दोनों भाइयों का वर्ष में एक बार मिलन होता है। बड़े भाई से मिलने के लिए बिजट महाराज को खास वेशभूषा में सजाकर चूड़धार लाया गया। रविवार को ही चूड़धार में पवित्र स्नान करने के बाद बिजट महाराज दोपहर बाद सराहन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

देवी-देवताओं के साथ एक हजार से अधिक लोग भी चूड़धार पहुंचे थे। जिस तरह हर वर्ष जामू कोटी से अपनी माता रेणुकाजी से मिलने के लिए भगवान परशुराम रेणुका पहुंचते हैं, उसी तरह सराहन मंदिर से बिजट महाराज भी अपने बड़े भाई शिरगुल महाराज से मिलने के लिए चूड़धार जाते हैं। देवता के साथ चूड़धार पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए चूड़ेश्वर सेवा समिति की ओर से विशेष प्रबंध किए गए जहां श्रद्धालुओं को सिड़कू की विशेष धाम दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
तीन किमी से ढोकर लाना पड़ा पानी
धार्मिक स्थल चूड़धार में पिछले तीन चार महीने से पीने के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि एकादशी पर शिरगुल और बिजट देवता के मिलन पर हजारों की संख्या में श्रद्घालू चूड़धार पहुंचे। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या इतनी विकराल हो चुकी है कि देवठन समारोह में आने वाले श्रद्घालुओं के लिए 10 दिन पहले से तीन किमी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ा।

..........
30 नवंबर से बंद होगी यात्रा
चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि 30 नवंबर से 15 मई तक प्रशासन की ओर से चूड़धार यात्रा को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति का स्टाफ सोमवार को अपने घर चला जाएगा। इन दिनों चूड़धार में सराय का निर्माण कार्य चला हुआ है। मौसम खराब होने के बाद वह भी कार्यालय बंद करके अपने घर चले जाएंगे।
.............हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed