फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Bhuppur and Majra teams reached the quarter-finals after securing one-sided victories.

Sirmour News: एक तरफा जीत दर्ज कर भूपपुर व माजरा टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Fri, 16 Oct 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 16 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bhuppur and Majra teams reached the quarter-finals after securing one-sided victories.
(सिटी स्पोर्ट्स)जंग प्रीमियर लीग सीज़न -2 के मैच में बल्लेबाज को रन आउट करने का प्रयास करते खि
भूपपुर ने अजौली तथा माजरा ने कुंडियों टीम को हराया
विज्ञापन

नगर परिषद खेल मैदान पांवटा साहिब में चल रही जंग प्रीमियर लीग सीजन-2

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जंग प्रीमियर लीग (केपीएल) सीजन-2 के तहत नगर परिषद खेल मैदान में चल रही डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में माजरा एकादश और भुपपुर की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के आयोजक अरिकेश जंग, विशाल वालिया और मोहब्बत अली ने बताया कि पहले मैच में भुपपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 131 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजौली की टीम 41 रन पर सिमट गई।
दूसरे मुकाबले में कुंडियों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए। जवाब में माजरा एकादश ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के साथ दोनों टीमों ने अगले दौर में जगह बनाई। वहीं प्रतियोगिता में क्रिकेट के रोमांच के साथ कमेंट्री भी दर्शकों को खूब लुभा रही है। कमेंटेटर जेएस नेगी अपनी दमदार आवाज और अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। विजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये और रनरअप ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों के अलावा नाहन विधानसभा क्षेत्र की कुछ टीमों सहित कुल 53 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed