फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhudi diwali celebrated in giripaar

Sirmour News: पुन्नरधार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Wed, 06 Dec 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
bhudi diwali celebrated in giripaar
पुन्नरधार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन

बूढ़ी दिवाली को लेकर शुरू हुए रंगारंग कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में बूढ़ी दिवाली पर्व को लेकर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया है।
बता दें कि गिरिपार क्षेत्र मेें दिवाली के एक महीने बाद यह पर्व का आयोजन होता है। हाटी समुदाय के लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।
मंगलवार की रात को इस पर्व को लेकर पुन्नरधार गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। यहां नाटी किंग सुरेश शर्मा, सुनील चौहान, मीनाक्षी चौहान व तारा कोमल ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों का रात भर मनोरंजन किया।
बता दें कि गिरिपार की 125 पंचायतों में बूढ़ी दिवाली को ‘मशराली’ के नाम से मनाया जाता है। ग्रामीण परोकड़िया गीत, विरह गीत भयूरी, रासा, नाटियां, स्वांग के साथ-साथ हुलक नृृत्य करके जश्न मनाते हैं।
विज्ञापन

कुछ गांवों में बूढ़ी दिवाली के त्योहार पर बढ़ेचू नृत्य करने की परंपरा आज भी है। जबकि कई गांव में अर्ध रात्रि के समय एक समुदाय के लोगों द्वारा बुड़ियाच नृत्य करके देव परंपरा को निभाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed