Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhooppur yamuna nh condition not good

Sirmour News: भूपपुर से यमुनापुल तक बदहाल एनएच की मरम्मत कार्य से बदलेगी दशा

Tue, 17 Nov 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
bhooppur yamuna nh condition not good
एनएच -07 जिसकी यमुना पुल से भूपपूर तक सुधरेगी दशा। संवाद
विकास की बात---
विज्ञापन



-नौ करोड़ से होगा सड़क का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण, बरसाती नालियों का भी होगा निर्माण

लगातार बढ़ते यातायात दबाव और भारी वाहनों की आवाजाही से जर्जर हो चुका है मार्ग, गड्ढों और जलभराव से वाहन चालक परेशान

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में नेशनल हाईवे-07 पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। भूपपुर से यमुना पुल तक बदहाल हो चुके हाईवे की दशा सुधारने के लिए करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से सड़क की मेटलिंग, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण भी होगा। योजना का टेंडर अवार्ड हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
जिला सिरमौर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल एनएच-07 पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहनों और मालवाहक ट्रॉलों की आवाजाही होती है। इसके चलते सड़क कई स्थानों पर उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। विशेषकर भूपपुर से यमुना पुल के बीच सड़क की हालत खराब होने से वाहन चालकों को जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। यातायात का दबाव अधिक होने के कारण कई बार इस हिस्से में जाम की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला में यमुना पुल से सूरजपुर तक करीब छह किलोमीटर हिस्से में सबसे पहले फोरलेन हाईवे का निर्माण हुआ था। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण अब इस मार्ग के कई हिस्सों की हालत भी खराब हो चुकी है। वहीं, वाई पॉइंट से बद्रीपुर और भूपपुर के बीच पहले डामरीकरण का कार्य किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर सड़क की स्थिति संतोषजनक नहीं है। बरसात के दौरान पानी की उचित निकासी न होने से भी सड़क को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रस्तावित कार्य के तहत सड़क की मेटलिंग और सुदृढ़ीकरण के साथ जरूरत के अनुसार चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा बरसाती नालियों का निर्माण कर जल निकासी की व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा। इससे सड़क की टिकाऊ क्षमता बढ़ने के साथ वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय निवासी पंकज भटनागर, भरत राणा, दीपक दुबे और मनिंदर सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि कालाअंब से पांवटा साहिब तक कई स्थानों पर हाईवे की हालत खराब है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने हाईवे की जल्द मरम्मत और स्थायी सुधार कार्य करवाने की मांग उठाई है।

-----
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि कालाअंब से पांवटा साहिब तक का नेशनल हाईवे अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को हस्तांतरित कर दिया गया है। फिलहाल वाहन चालकों को राहत देने के लिए मार्ग पर युद्धस्तर पर पैचवर्क करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यमुना पुल से भूपपुर तक करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से सड़क सुधार कार्य का टेंडर अवार्ड कर दिया गया है। संबंधित ठेकेदार की ओर से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।-------

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed