फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bheem army celebrated ambedkar jaynti in dadhahu

बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई में भीम आर्मी का महत्वपूर्ण योगदान : सनी सिंह

Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
bheem army celebrated ambedkar jaynti in dadhahu
ददाहू में भीम आर्मी भारत एकता मंच मिशन के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स
-आंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय सम्मेलन में बोले भीम आर्मी मिशन के राज्य उपाध्यक्ष
विज्ञापन


-सम्मेलन में वक्ता बोले बहुजन समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को रेणुकाजी क्षेत्र में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहुजन समाज के उत्थान और अधिकारों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

सम्मेलन की अध्यक्षता भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राज्य उपाध्यक्ष सनी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सदियों से शोषण का सामना कर रहे बहुजन समाज के युवाओं में अब जागरूकता बढ़ रही है। करीब 60 फीसदी युवा छुआछूत, भेदभाव और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई में भीम आर्मी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन


सनी सिंह ने कहा कि देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के अनुच्छेद 13 से 19 के माध्यम से समानता, स्वतंत्रता और शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित किया। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रीतम सिंह ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है, जो डॉ. आंबेडकर की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान बहुजन समाज के मौलिक अधिकारों, मांगों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बच्चों ने कविता और गीत-संगीत के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


लोक कलाकार राजेश नीटू ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनोरंजन किया। विशेष अतिथि सुनील कुमार, हीरा सिंह, लोकसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह धर्मा, पृथ्वी सिंह, जिला अध्यक्ष धनी राम, रेणुकाजी विधानसभा अध्यक्ष बलबीर सिंह सहित भीम आर्मी की जिला व रेणुका इकाई के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed