{"_id":"659412b73c2c25349008d49f","slug":"bharti-camp-will-be-organised-in-ponta-rojgaar-office-nahan-news-c-177-1-ssml1028-15867-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: उप-रोजगार कार्यालय पांवटा में भर्ती शिविर 6 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: उप-रोजगार कार्यालय पांवटा में भर्ती शिविर 6 जनवरी को
विज्ञापन
उप-रोजगार कार्यालय पांवटा में भर्ती शिविर 6 जनवरी को
कालाअंब के उद्योग में 10 रिक्त पर भरने को होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। कलाअंब स्थित मैसर्ज वरव बायोजेनेज प्राइवेट लिमिटेड उद्योग कालाअंब में 10 पदों को भरा जाना है। इसके लिए 6 जनवरी को उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में भर्ती शिविर का आयोजन होगा।
जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि इन 10 पदों में 6 पद क्वालिटी कंट्रोल में भरे जाने है, जिसकी शैक्षणिक योग्यता बीएससी/बी.फार्मा रखी गई है।
इसके अलावा 4 पद, एनालिटिकल केमिस्ट के भरे जाएंगे, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी/एमएससी/बी.फार्मा रखी गई है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदकों को 2 से 3 वर्ष का न्यूनतम कार्य अनुभव आवश्यक है। इन पदों के लिए न्यूनतम वेतन कार्य अनुभव के आधार पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो और मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र साथ ले कर आए।
विज्ञापन
सभी इच्छुक आवेदक सुबह 10 बजे, उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 6 जनवरी 2024 को पहुंच कर इस मौके का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01702-222274 पर संपर्क कर सकते हैं।
-- -- संवाद