फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhagyani vahan opperator union meeting

Sirmour News: भंगायणी मंदिर में 19 मार्च से शुरू होंगे नवरात्र उत्सव

Sat, 14 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
bhagyani vahan opperator union meeting
हरिपुरधार में आयोजित बैठक में मां भंगायणी वाहन ऑपरेटर यूनियन के सदस्य। स्रोत: यूनियन
हरिपुरधार में चैत्र नवरात्र को लेकर मां भंगायणी वाहन ऑपरेटर यूनियन की बैठक आयोजित
विज्ञापन

यूनियन की ओर से पहले भंडारे की तैयारियां तेज

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिपुरधार (सिरमौर)। मां भंगायणी वाहन ऑपरेटर यूनियन की बैठक शनिवार को हरिपुरधार में प्रधान धर्मेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र उत्सव पर आयोजित किए जाने वाले भंडारे को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सचिव चमन शर्मा, सह सचिव दलीप राणा और जोगिंद्र राणा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान नवरात्र उत्सव के पहले दिन आयोजित होने वाले भंडारे की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि भंडारे के आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए अलग-अलग सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि मां भंगायणी वाहन ऑपरेटर यूनियन हरिपुरधार प्रत्येक वर्ष भंगायणी देवी मंदिर, हरिपुरधार में चैत्र नवरात्र उत्सव के पहले दिन भंडारे का आयोजन करती है। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed