{"_id":"629657bf7c6ac554d86715cd","slug":"bhagvan-jagannath-yatra-will-be-organised-on-3-june-2022-in-nahan-city-sirmaur-nahan-news-sml4106673177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में तीन जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए भगवान जगन्नाथ जी रथयात्रा मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी है। आयोजन को लेकर मंडल की बैठक में आगामी रणनीति तैयार की गई।
रथ यात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल ने बताया कि पांच से 29 जून तक सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 24 से 30 जून तक जगन्नाथ मंदिर में सायं तीन बजे श्रीमद्भागवत पुराण कथा होगी। दो जुलाई को सायं भगवान जगन्नाथ का संकीर्तन किया जाएगा।
तीन जुलाई को आठ बजे पूर्णाहुति के बाद पालकियों को हिंदू आश्रम, गुरुद्वारा, पुलिस लाइन मंदिर और कालीस्तान मंदिर होते हुए चौगान में रथ पर विराजमान किया जाएगा। साथ ही 56 भोग भी अर्पित किया जाएगा। इसके बाद 10:30 बजे रथयात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी भक्त भगवान के रस्से को खींचकर रघुनाथ मंदिर तक ले जाएंगे। वहां कुछ देर आराम करने के बाद पालकियों को कच्चा टैंक से बाजार होते हुए वापस मंदिर लाया जाएगा। शाम को 8:30 बजे यात्रा समाप्त होगी। बैठक में मुख्य सलाहकार सतीश गर्ग, कोषाध्यक्ष योगेश जैन, भुवन जोशी, मनु कंवर, सुनील दत्त शर्मा, तेजवीर ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, गुरमुख सिंह, प्रवीण कलोड़िया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।