फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhagvaan parsuram chowck making problem

Sirmour News: विकसित होते पांवटा साहिब में तंग चौक बनते जा रहे परेशानी का सबब

Fri, 27 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
bhagvaan parsuram chowck making problem
देहरादून पांवटा साहिब एनएच-07 पर बाईपास परशुराम चौक तंग होने की वजह से हादसों के लिए संवेदनशील|
-समय रहते भीड़भाड़ वाले परशुराम चौक का हो चौड़ीकरण : मदन शर्मा
विज्ञापन

-रात के समय लंबे ट्राले कई बार फंस चुके हैं बाईपास में इस चौक पर
-क्षेत्रवासियों ने कहा कि हादसों के लिए भी ब्लैक स्पॉट बना तंग चौक


सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब से कालाअंब एनएच-07 पर स्थित बाईपास भगवान परशुराम चौक हादसों के लिए संवेदनशील हो चुका है। शहरी क्षेत्र के सबसे भीड़भाड़ वाले चौक में से एक है। इस चौक पर स्कूलों के सुबह खुलने व शाम के समय अवकाश के दौरान जाम की स्थिति बनी रहती है।
चौक इतना तंग है कि एनएच पर वाहनों की तेज रफ्तारी से कई बार हादसे हो चुके हैं। क्षेत्रवासी इस चौक के चौड़ीकरण का लंबे समय से मांग उठाते रहे हैं, लेकिन प्रशासन व एनएच के माध्यम से अब तक भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन


सिरमौर क्रशर संघ के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, समाजसेवी सुनील चौधरी, अतर कपूर, सिरमौर निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह और महासचिव अखिल शर्मा ने बताया कि तेजी से विकसित हो रही गुरु की नगरी पांवटा साहिब के बीच से दो एनएच गुजरते हैं। इसमें देहरादून से पांवटा साहिब-कालाअंब तथा बद्रीपुर से शिलाई गुम्मा एनएच-707 शामिल हैं। देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07मार्ग पर स्थित भगवान परशुराम चौक काफी तंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले लंबे ट्राले भी कई बार फंस चुके हैं। ये चौक हादसों के लिए काफी संवेदनशील रहा है। करीब तीन वर्ष पहले इस चौक पर बेहड़ेवाला निवासी एक युवक की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। कई हादसों में लोग घायल हो चुके हैं। ब्लैक स्पॉट होने के चलते भी लोग इस चौक के चौड़ीकरण की मांग उठाते रहे हैं।

स्थानीय निवासी पंकज भटनागर, समाजसेवी मनिंदर सिंह मन्नी, रेखा ठाकुर, हर्ष, तपेंद्र चौहान व रविना शर्मा ने बताया कि सुबह, शाम व कई बार देर रात को इस चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। खास कर जब निजी और सरकारी स्कूल सुबह खुलते और दोपहर बाद छुट्टी होती है। इस दौरान कई बार एनएच के साथ-साथ पांवटा से भंगानी एमडीआर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहतीं हैं। समय रहते आसपास के अतिक्रमण हटाने के साथ इस तंग चौक के चौड़ीकरण को प्रशासन, एनएच, स्थानीय नेता, नगर परिषद पांवटा साहिब और एनएच को गंभीरता से विचार मंथन करना होगा।


बाक्स...

ऐसा प्रस्ताव मिला तो उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा : सूर्यकांत
- सहायक अभियंता एनएच सूर्यकांत ने बताया कि अभी तक इस तरह का प्रस्ताव प्रशासन, नगर परिषद या संस्थाओं के माध्यम से नहीं मिला है। यदि कोई ऐसा प्रस्ताव सुझाव मिलता है तो उच्चाधिकारियों को मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा।

...बाक्स...
दो वर्ष पहले एक दर्जन लोगों को जारी हुए थे नोटिस
-बता दें कि दो वर्ष पहले तत्कालीन तहसीलदार ऋषभ शर्मा की टीम ने इस मुद्दे को लेकर सक्रियता दिखाई थी। आसपास अतिक्रमण करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बाद प्रशासन और नगर परिषद पांवटा साहिब ने खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस तंग चौक को चौड़ी नहीं किया गया तो निकट भविष्य में जाम की समस्या ज्यादा विकराल होगी।

संवाद

देहरादून पांवटा साहिब एनएच-07 पर बाईपास परशुराम चौक तंग होने की वजह से हादसों के लिए संवेदनशील|

देहरादून पांवटा साहिब एनएच-07 पर बाईपास परशुराम चौक तंग होने की वजह से हादसों के लिए संवेदनशील|

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed