Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhagvaan jagnatth yatra in ponta

Sirmour News: पांवटा साहिब में 28 नवंबर को निकलेगी 17वीं भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

Sat, 14 Nov 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
bhagvaan jagnatth yatra in ponta
पांवटा साहिब में प्रस्तावित भगवान जगन्नाथ यात्रा आयोजन की जानकारी देते हुए मधुबन आश्रम ऋषिकेश क
रथ खींचने वाले श्रद्धालुओं की भगवान पूरी करते हैं मनोकामनाएं : परमानंद दास प्रभु
विज्ञापन


विश्वकर्मा मंदिर में श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट की बैठक में यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में आगामी 28 नवंबर को भगवान जगन्नाथ की 17वीं भव्य ब्रह्मोत्सव रथयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के आयोजन और तैयारियों को लेकर श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पांवटा साहिब इकाई की बैठक विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मधुबन आश्रम ऋषिकेश के अध्यक्ष परमानंद दास प्रभु विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के बाद श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण कर भगवान जगन्नाथ का जयघोष भी किया।
इस दौरान परमानंद दास प्रभु ने कहा कि करीब 17 वर्ष पूर्व पांवटा साहिब में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा की शुरुआत की गई थी। इस वर्ष 28 नवंबर को 17वीं ब्रह्मोत्सव रथयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति तन, मन और धन से भगवान की सेवा करता है, उसका जीवन आनंदमय होता है और अंत में भगवान उसे मोक्ष की प्राप्ति करवाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में चार प्रमुख धामों का विशेष महत्व है। इनमें भगवान जगन्नाथ धाम की महिमा का शास्त्रों में भी विस्तार से वर्णन मिलता है। भगवान जगन्नाथ पूरे ब्रह्मांड के स्वामी हैं और वर्ष में एक बार रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं। यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट समिति पांवटा साहिब के अध्यक्ष हरविंद्र कुमार अरोड़ा और सचिव नीरज उदवानी ने बताया कि 28 नवंबर को सुबह 11 बजे बद्रीपुर स्थित शिव मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ होगा। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा महारानी की 17वीं ब्रह्मोत्सव यात्रा पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि रथयात्रा बद्रीपुर शिव मंदिर से शुरू होकर बद्रीपुर चौक, अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार और गीता भवन से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर पहुंचेगी। यहां यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से शहरवासियों और श्रद्धालुओं से रथयात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed