फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   best award to documentary film

Sirmour News: डॉक्यूमेंट्री फिल्म सोंधी धरती मीठा गुड़ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
best award to documentary film
मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में डाॅ. संजीव अत्री को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डाॅ. संजीव अत्री ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने देशभर में जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंडियन पैनोरमा के राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में डॉ. संजीव अत्री की डॉक्यूमेंट्री फिल्म सोंधी धरती मीठा गुड़ को सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया है। मुंबई में आयोजित इस राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में 583 प्रविष्टियों में से 27 फिल्मों को विभिन्न श्रेणियां में पुरस्कार प्रदान किए गए। संजीव अत्री को पुरस्कार के रूप में 25,000 रुपये की राशि, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। सोंधी धरती मीठा गुड भारत में गुड़ के इतिहास और इसके पारंपरिक राष्ट्रीय महत्व को दर्शाती है। 23 मिनट 14 सेकंड की इस फिल्म का निर्माण संजीव अत्री के निर्देशन में भारतीय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के लिए किया गया है। वर्ष 2022 में भी इस फिल्म को हैदराबाद में भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था। संजीव अत्री लंबे समय से शैक्षणिक फिल्मों का पटकथा लेखन एवं निर्देशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने संस्कृति मंत्रालय के लिए ही काष्ठ पुष्पा फिल्म का निर्माण किया है जो कि सहारनपुर की ऐतिहासिक काष्ठ कला के इतिहास और उसकी पारंपरिक तकनीकी विशेषता को दर्शाती है। अत्री ने बताया कि जुलाई में एक अन्य फिल्म सुगंध नगरी की शूटिंग पूरी करने जा रहे हैं जो कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर में विश्व के सबसे महंगे और सर्वश्रेष्ठ इत्र निर्माण की पारंपरिक तकनीक और पिछले 700 वर्षों से वर्तमान तक इसके व्यापारिक प्रयासों को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed