फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bdo office issues

Sirmour News: 80 हजार किराये के भवन में बीडीओ कार्यालय पर भाजपा ने उठाए सवाल

Wed, 23 Sep 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
bdo office issues
80 हजार किराये के भवन में बीडीओ कार्यालय पर भाजपा ने उठाए सवाल
विज्ञापन


-पंचायत घर में चल रहा था कार्यालय, फिर डेढ़ किमी दूर भवन लेने की क्या जरूरत

-भाजपा नेता नारायण सिंह ने अधिकारियों पर लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में विकास खंड कार्यालय के लिए 80 हजार रुपये मासिक किराये पर भवन लेने को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद किराए का भवन लेना सरकारी धन के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने भवन किराये पर लेने की प्रक्रिया और इसके चयन की भी जांच की मांग उठाई।
मंगलवार को ददाहू में पत्रकारवार्ता के दौरान नारायण सिंह ने कहा कि पंचायत घर में बीडीओ कार्यालय का संचालन बेहतर तरीके से हो रहा था। इसके बावजूद कार्यालय को ददाहू से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर किराये के भवन में स्थानांतरित किया गया। उन्होंने दावा किया कि नए भवन के लिए 80 हजार रुपये प्रतिमाह किराया तय किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भवन किराये पर लेने से पहले पर्याप्त सार्वजनिक जानकारी नहीं दी गई और प्रक्रिया जल्दबाजी में पूरी की गई। नारायण सिंह ने कहा कि यदि सरकारी जमीन उपलब्ध है तो वहां स्थायी बीडीओ कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाना चाहिए था, जिससे लंबे समय तक सरकारी खजाने पर किराये का बोझ नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में बीडीओ कार्यालय ददाहू के बीचोंबीच स्थित था। इसके आसपास अस्पताल, बस अड्डा, तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, स्कूल, कॉलेज और अन्य विभागीय कार्यालय 50 से 100 मीटर के दायरे में हैं। ऐसे में कार्यालय को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाने से आम लोगों को अतिरिक्त परेशानी हो सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किराये के भवन का चयन किसी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने सरकार और विभाग से भवन चयन की प्रक्रिया, किराये की राशि और सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद किराये का भवन लेने के निर्णय को सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही ददाहू में ही स्थायी बीडीओ कार्यालय भवन का निर्माण करवाने की मांग उठाई।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed