{"_id":"6a295bf03f20519c1f0615fa","slug":"bdc-chairman-and-vice-chairman-election-not-completed-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-180625-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कोरम पूरा नहीं होने से पांवटा साहिब बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कोरम पूरा नहीं होने से पांवटा साहिब बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला
विज्ञापन
अब, 16 जून को होगी नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों की अगली बैठक : एसडीएम
कोरम पूरा होने पर बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया पूरी हो सकेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित बीडीसी सदस्यों की बैठक में कोरम पूरा नहीं हो सका। इसके चलते बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। एसडीएम पांवटा साहिब की तरफ से अब अगली बैठक 16 जुलाई को बुलाई गई है।
बता दें कि पांवटा साहिब विकास खंड के तहत कुल 35 बीडीसी सदस्य हैं। बीडीसी सदस्यों के लिए एसडीएम ने महत्वपूर्ण बैठक रखी थी। इस बैठक में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जानी थी, लेकिन बुधवार को आयोजित बैठक में आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो सका। सुबह 11 बजे से एक बजे तक सदस्यों का इंतजार किया गया। केवल चार बीडीसी सदस्य ही बैठक में पहुंचे। इसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका है।
स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी पहले ही भाजपा समर्थित 25 सदस्यों के जीत कर आने व बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का दावा कर चुके हैं। अगली बैठक में भाजपा समर्थित बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ स्थानीय कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने बताया कि अगर भाजपा के पास इतने बीडीसी सदस्य थे, तो अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बना सकते थे। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में कांग्रेस समर्थित बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे।
एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि बुधवार को कोरम पूरा नहीं हो सका। इसके चलते अब अगली बैठक 16 जून को प्रस्तावित रखी गई है। इस बैठक में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कोरम पूरा होने पर उसी दिन शाम को निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ भी दिलाई जाएगी।