{"_id":"6acf86d3e1950bd5b10ddc3d","slug":"bavratri-trilokpur-mandir-nahan-news-c-177-1-nhn1006-191613-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: त्रिलोकपुर में माता बालासुंदरी के दरबार में उमड़े 11 हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: त्रिलोकपुर में माता बालासुंदरी के दरबार में उमड़े 11 हजार श्रद्धालु
विज्ञापन
त्रिलोकपुर माता बालासुंदरी मंदिर प्रांगण में नवरात्री मेले के चौथे दिन कतारबद्ध श्रद्धालु
चौथे नवरात्र पर 7.82 लाख रुपये नकद, 5.410 किलोग्राम चांदी और 4.4 ग्राम सोना चढ़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में शारदीय नवरात्र मेले के चौथे दिन बुधवार को 11 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 7,82,760 रुपये नकद, 5,410 ग्राम चांदी और 4 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना माता के चरणों में अर्पित किया।
माता के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही काफी संख्या में श्रद्धालु कतारों में लग गए थे। मंदिर न्यास की ओर से प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए। मुख्य आरती के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए प्रवेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि नवरात्र मेले के चौथे दिन 11 हजार श्रद्धालु माता बालासुंदरी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार मेले की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
एसडीएम राजीव सांख्यान ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे दर्शन के दौरान मेले में तैनात पुलिस, होमगार्ड जवानों और मंदिर कर्मचारियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर श्रद्धालु मंदिर प्रबंधन को सूचित करें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके।-- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में शारदीय नवरात्र मेले के चौथे दिन बुधवार को 11 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 7,82,760 रुपये नकद, 5,410 ग्राम चांदी और 4 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना माता के चरणों में अर्पित किया।
माता के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही काफी संख्या में श्रद्धालु कतारों में लग गए थे। मंदिर न्यास की ओर से प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए। मुख्य आरती के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए प्रवेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि नवरात्र मेले के चौथे दिन 11 हजार श्रद्धालु माता बालासुंदरी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार मेले की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
एसडीएम राजीव सांख्यान ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे दर्शन के दौरान मेले में तैनात पुलिस, होमगार्ड जवानों और मंदिर कर्मचारियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर श्रद्धालु मंदिर प्रबंधन को सूचित करें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके।