{"_id":"941a94082a44e4606c3357bf214acf14","slug":"basketball-team-disparture-to-puducheri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिप्र बास्केटबाल टीम नेशनल खेलने पुडुचेरी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिप्र बास्केटबाल टीम नेशनल खेलने पुडुचेरी रवाना
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sat, 30 Jan 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सब जूनियर बास्केटबाल टीम के कोच अनूप मेनन तथा गुरनाम सिंह ने बताया कि 2 से 9 फरवरी 2016 तक पुडुचेरी में नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सूरजपुर बंगा हाउस व पांवटा में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान तिरुपति ग्रुप पांवटा सूरजपुर के एमडी अशोक गोयल, हिमाचल यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का, महासचिव दीपक दुबे व प्रदीप बंगा का काफी सहयोग मिला।
विज्ञापन
टीम में गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा के मनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, विशाल, सर्वजीत सिंह तथा अभिषेक, मनीष, अखिल हमीरपुर से, अभिनव व अजय मंडी से, संदीप शिमला से, अदित्या ऊना से शामिल हैं।
विज्ञापन
छात्रा वर्ग में गुरुनानक मिशन स्कूल से अवनीत कौर, द स्कॉलर्स होम से अतुल्या मेनन, अनन्या, नंदनी कांगड़ा, रमन, हरिंद्र कौर ऊना, सीरत, सुरभी, दिव्या सोलन से, सरस्वती मंडी से तेज कुमारी बिलासपुर व प्राची सिरमौर के नाहन से टीम में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेंगी।
विज्ञापन
उधर, गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने कहा कि सब जूनियर नेशनल बास्केटबाल में स्कूल के 4 छात्र व 1 छात्रा का चयन हुआ है। नेशनल टीम में शामिल होना गौरव की बात है। हिमाचल सब जूनियर टीम को आगामी प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।