{"_id":"69b002546785f2a1980b8a2c","slug":"basde-ka-parav-celebration-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1002-173732-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया बासढ़े का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया बासढ़े का पर्व
विज्ञापन
ददाहू क्षेत्र में शीतला माता मंदिर में शीश नवाजे श्रद्धालु। संवाद
बच्चों को गंभीर रोगों से बचाने की प्रार्थना की
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। फाल्गुन मास में आयोजित बासढ़े का पर्व मंगलवार को ददाहू क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने परिवार सहित शीतला माता (माता रानी) के थान पर पहुंचे। यहां उन्होंने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ घर में बने बासी पकवानों (भोजन) का भोग लगाया।
प्रत्येक वर्ग के लिए यह पर्व खास मायने रखता है। इस दिन गंभीर रोगों से बचने के लिए शीतला माता से विशेष प्रार्थना की जाती है। होली के पश्चात पहले मंगलवार को यहां बासढ़े का पर्व मनाया जाता है। इसे संवत् का आखिरी पर्व भी माना जाता है। इसके पश्चात से ही नई संवत् का शुभारंभ होता है।
इस दिन माता रानी (शीतला माता) के विशेष स्थान पर पहुंचकर उन्हें रात के बने बासी व्यंजनों का भोग लगाया जाता है, ताकि परिवार में चेचक (चिकनपॉक्स) फोड़े, फुंसियों आदि गंभीर रोगों से छुटकारा मिल सके। मान्यता है कि इसी दिन से गर्मी (तपिश) का क्रम शुरू हो जाता है और रात को बने बासी पकवान खराब होने लगते हैं, इसलिए इस पर्व को बासढ़े का नाम दिया गया है। संवाद