{"_id":"67ce7e287b9435548605744d","slug":"baljeet-kaur-who-conquered-mount-everest-went-in-search-of-panchkula-s-missing-akshay-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour: पंचकूला के लापता अक्षय की खोज में निकलीं माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली बलजीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: पंचकूला के लापता अक्षय की खोज में निकलीं माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली बलजीत कौर
Mon, 10 Mar 2025 11:23 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:23 AM IST
सार
सिरमौर जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार से 13 दिन से लापता पंचकूला के युवक की तलाश अब माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली बलजीत कौर करेंगी।
विज्ञापन
अक्षय की खोज में निकलीं माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली बलजीत कौर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार से 13 दिन से लापता पंचकूला के युवक की तलाश अब माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली बलजीत कौर करेंगी। उनके साथ तीन स्थानीय और यूपी के दो युवक भी गए हैं। रविवार को टीम नौहराधार से रवाना हुई। हिमाचल की बेटी और सोलन जिले के ममलीग की रहने वाली बलजीत कौर एक कुशल पर्वतारोही हैं।
विज्ञापन
उनके साथ उत्तर प्रदेश के विपिन चौधरी व अभिषेक, नौहराधार के तपेंद्र हंसराज और हरीश भी सर्च ऑपरेशन का हिस्सा बने हैं। बलजीत ने बताया कि हम लोग मानवता व पीड़ित परिवारजनों के दर्द को देखते हुए लापता युवक की तलाश पर निकल रहे हैं। उम्मीद है कि उन्हें युवक को ढूंढने में कामयाबी मिलेगी। 26 फरवरी को शिवरात्रि के दिन अक्षय अपने दोस्त के साथ चूड़धार पहुंचा था। इस दौरान वह अपने दोस्त से बिछड़कर लापता हो गया।
विज्ञापन